लाल सागर की ओर बढ़ रहा फ्रांस का नौसैनिक बेड़ा, राफेल से लैस चार्ल्स डी गॉल भी शामिल, टेंशन में ईरान

Updated on 07-05-2026 11:41 AM
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत संभावित अभियान की तैयारी की जा सके। फ्रांसीसी सशस्त्र बलों ने बुधवार को यह जानकारी दी। फ्रांसीसी सेना ने एक बयान में कहा कि चार्ल्स डी गॉल विमानवाहक पोत समूह, जिसके साथ एक इतालवी और एक डच युद्धपोत भी है, दक्षिणी लाल सागर की ओर जा रहा है।

मैक्रों ने की थी तैनाती की घोषणा


परमाणु ऊर्जा से संचालित 'चार्ल्स डी गॉल' और उसके साथ चल रहे पोतों का दक्षिण की ओर बढ़ना पश्चिम एशिया में तैनाती का नवीनतम चरण है, जिसकी घोषणा फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने तीन मार्च को एक टेलीविजन संबोधन में की थी। मैक्रों ने यह घोषणा ईरान द्वारा होर्मज जलडमरूमध्य को बंद किए जाने से एक दिन पहले की थी।

होर्मुज के पास जाएगा फ्रांसीसी नौसैनिक बेड़ा


स्वेज नहर के दक्षिण में इस कदम से फ्रांस का एकमात्र विमानवाहक पोत फारस की खाड़ी के उस महत्वपूर्ण मार्ग के और करीब पहुंच गया है, जिसके जरिये दुनिया के करीब 20 फीसदी कच्चे तेल का व्यापार होता है। लेकिन इस मार्ग को ईरान ने मार्च की शुरुआत से ही वाणिज्यिक यातायात के लिए प्रभावी रूप से रोक दिया है।

होर्मुज गठबंधन का हिस्सा है फ्रांस


फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ के प्रवक्ता कर्नल गुइलौम वर्नेट ने 'एपी' को बताया, ''स्वेज के दक्षिण में जाना हमारे लिए नया है। भौगोलिक रूप से यह होर्मुज जलडमरूमध्य के करीब है और इसलिए परिस्थितियां अनुकूल होते ही हमें तेजी से प्रतिक्रिया करने में सक्षम बनाएगा।'' वर्नेट ने कहा कि फ्रांस, ब्रिटेन और 50 से अधिक देशों द्वारा गठित व्यापक होर्मुज गठबंधन तब तक काम करना शुरू नहीं करेगा जब तक किसी भी अभियान के लिए पड़ोसी देशों की सहमति न मिल जाए।

होर्मुज को लेकर टेंशन में फ्रांस


उन्होंने कहा, ''आज होर्मुज जलडमरूमध्य खतरे के कारण ठप पड़ा है और बीमा प्रीमियम बहुत अधिक हैं। कोई भी जहाज अपनी यात्रा को खतरे में नहीं डालेगा, वह वहां नहीं जाएगा।" फ्रांसीसी अभियान रविवार को शुरू किए गए अमेरिकी एस्कॉर्ट मिशन 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' से अलग है, जिस पर पहले ही ईरान की ओर से विरोध जताया गया है और उसकी ओर से आठ अप्रैल के युद्धविराम को लेकर धमकियां दी गई हैं। वर्नेट ने कहा, ''यह अभियान अमेरिकी अभियान से अलग है।'' उन्होंने फ्रांसीसी-ब्रिटिश योजना को रक्षात्मक और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप बताया।

होर्मुज पर एक साथ ब्रिटेन और फ्रांस


मैक्रों और ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने 16 अप्रैल को पेरिस शिखर सम्मेलन में 50 से अधिक देशों की मेजबानी की, और 30 से अधिक देशों के सैन्य योजनाकारों ने 22-23 अप्रैल को ब्रिटेन में आयोजित एक सम्मेलन में परिचालन संबंधी विवरणों को अंतिम रूप दिया। वर्नेट ने कहा, ''योजना क्रियान्वित करने के लिए तैयार है।''

बाल्टिक सागर से लाल सागर पहुंचा फ्रांसीसी बेड़ा


फ्रांस द्वारा अभूतपूर्व बताए गए सैन्य अभियान के तहत तीन मार्च को चार्ल्स डी गॉल को बाल्टिक सागर से रवाना होने का आदेश दिया गया था। इस सैन्य अभियान में आठ फ्रिगेट और दो मिस्ट्रल श्रेणी के उभयचर हमलावर पोत भी शामिल हैं। विमानवाहक पोत के दक्षिण की ओर बढ़ने से फ्रांसीसी वायु सेना खाड़ी में प्रवेश किए बिना ही जलडमरूमध्य की सीमा में आ गई है। अमेरिकी नौसेना 13 अप्रैल से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.