बस किराया बढ़ाने पर निर्णायक आर-पार की तैयारी

Updated on 22-07-2026 02:09 PM

मध्यप्रदेश में बस किराया बढ़ाने की मांग अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिखाई दे रही है। लगातार आश्वासनों के बावजूद किराया संशोधित नहीं होने से नाराज मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन ने 26 जुलाई को सागर में प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई है।

बैठक में प्रदेश के सभी 55 जिलों से कम से कम पांच-पांच प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें किराया वृद्धि, 7 जुलाई को प्रकाशित राजपत्र में राष्ट्रीयकरण की स्कीम सहित बस संचालकों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

एसोसिएशन के महामंत्री जय कुमार जैन ने बताया कि बैठक सागर के भोपाल रोड स्थित आदर्श गार्डन (मोतीनगर थाना के पास) में दोपहर एक बजे आयोजित होगी। प्रदेशभर के बस संचालकों की मौजूदगी में सरकार के रुख की समीक्षा की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन और प्रदेशव्यापी हड़ताल की रूपरेखा भी तय की जा सकती है।

बस संचालकों का कहना है कि परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से कई दौर की चर्चा के दौरान किराया बढ़ाने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई निर्णय नहीं हुआ। इस बीच डीजल, स्पेयर पार्ट्स, बीमा, फिटनेस, टायर और अन्य परिचालन खर्च लगातार बढ़ते गए हैं, जिससे बस संचालन आर्थिक रूप से कठिन होता जा रहा है।

एसोसिएशन का कहना है कि पड़ोसी राज्यों में भी किराए का पुनरीक्षण किया जा चुका है। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने भी बस किराए में वृद्धि करते हुए इसे करीब दो रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर तक कर दिया है। ऐसे में मध्यप्रदेश में वर्षों से किराया नहीं बढ़ने से बस संचालकों पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। सागर की बैठक में बस संचालक यह भी तय करेंगे कि यदि सरकार जल्द किराया वृद्धि पर निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को किस स्वरूप में आगे बढ़ाया जाए। प्रदेशभर के ऑपरेटरों की नजर अब इस बैठक पर टिकी हुई है, क्योंकि यहीं से आगामी संघर्ष की दिशा तय होने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
 17 September 2026
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
 17 September 2026
चंडीगढ़: पंजाब के मानसा जिले की बरेटा मंडी की एक छोटी सी वर्कशॉप में तैयार किए गए फावड़े 12 सितंबर को भारत मंडपम में हुए BRICS समारोह का हिस्सा बने।…
 17 September 2026
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
Advt.