तीखी धूप के लिए हो जाएं तैयार, MP में मौसम ने ली करवट

Updated on 10-04-2026 11:52 AM

भोपाल। प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि का दौर अब थमने जा रहा है। शुक्रवार से फिर तीखी धूप और तेज गर्मी का दौर शुरू होगा। मौसम केंद्र के अनुसार 10 से 13 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। हालांकि प्रदेश के आसपास वर्तमान में तीन प्रेरित चक्रवात सक्रिय हैं, लेकिन इनका प्रभाव अब प्रदेश पर नहीं पड़ेगा।

उधर, गुरुवार को दिनभर मौसम साफ और शुष्क बना रहा। बुधवार-गुरुवार की रात के समय दक्षिण-पश्चिमी इलाकों के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। भिंड जिले में ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विज्ञानी का कहना है कि अब प्रदेश में किसी भी दिशा से नमी नहीं आ रही है, जिसके चलते बादल बनने की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा।

तापमान में बढ़ोतरी के आसार

आने वाले चार दिनों में तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसके कारण दिन में तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। गुरुवार को दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम प्रणाली की बात करें तो उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है, जबकि दक्षिण-पूर्व राजस्थान पर भी इसी तरह का सिस्टम सक्रिय है।

साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। कहीं गरज-चमक की स्थिति नहीं बनेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा है कि पूरी कोशिश है कि पुलिस के स्वीकृत पदों में एक भी रिक्त नहीं रहे। राज्य सरकार हर साल भर्ती करने के…
 15 June 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और वर्ष 2047 तक मध्य प्रदेश में एक करोड़ एमएसएमई इकाइयां…
 15 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक हस्तशिल्प को बड़ी पहचान मिली है। भोपाली बटुआ एवं जरी क्राफ्ट सहित प्रदेश के चार विशिष्ट उत्पादों को प्रतिष्ठित भौगोलिक संकेतक…
 15 June 2026
भोपाल। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! नियमों का पालन करने के मामले में नवाबों के शहर भोपाल के वाहन चालकों ने लापरवाही का एक नया और हैरान कर देने…
 15 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित राजा भोज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को ‘यात्री सेवा दिवस’ उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों का पारंपरिक…
 15 June 2026
भोपाल। राजधानी में डिजिटल खपत लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। शहर में एक औसत मोबाइल उपभोक्ता अब हर महीने करीब 31 जीबी डेटा खर्च कर रहा है। यह…
 15 June 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) द्वारा वर्षों से बिना निरीक्षण के बीएड एवं नर्सिंग कॉलेजों को संबद्धता और निरंतरता प्रदान किए जाने का मामला अब सवालों के घेरे में आ गया…
 15 June 2026
भोपाल। बच्चों को देश का भविष्य कहा जाता है। सरकारें उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण को लेकर बड़े-बड़े दावे करती हैं। मध्य प्रदेश सरकार भी वर्षों से कुपोषण के खिलाफ…
 15 June 2026
भोपाल। सुबह की पहली चाय से लेकर रात के अंतिम काम तक, करोड़ों भारतीय गृहिणियां बिना वेतन, बिना छुट्टी और बिना किसी औपचारिक मान्यता के लगातार काम करती हैं। खाना…
Advt.