बाजार खुलते ही सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट

Updated on 06-04-2026 05:32 PM
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक धमकी की वजह से कच्चे तेल की कीमत में आज फिर तेजी आई है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोला तो बुधवार सुबह उसके सिविलियन इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाएगा। इससे कच्चे तेल में तेजी आई है जबकि सोने और चांदी में गिरावट दिख रही है।

एमसीएक्स पर 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था जबकि आज यह 1,48,847 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान यह 1382 रुपये की गिरावट 1,48,298 रुपये तक आ गया। सुबह 9.15 बजे यह 1110 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,570 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

चांदी की कीमत

इस बीच चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,32,495 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज 2,30,716 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 2,844 रुपये की गिरावट के साथ 2,29,651 रुपये तक आ गई। 9.15 बजे यह 2095 रुपये यानी 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 2,30,400 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।ईरान युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमत में तेजी से तेजी से महंगाई बढ़ने का खतरा बना हुआ है। इससे बॉन्ड यील्ड और डॉलर की कीमत में तेजी आई है। इससे सोना और चांदी के लिए निवेशकों की भूख कम हुई है। अमेरिका में हाल में एक रोजगार के आंकड़ों से भी फेडरल रिजर्व की रेट कट की संभावना कम हुई है।
साथ ही अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच घमासान कम होने के ठोस संकेत नहीं मिल रहे हैं।]

सर्राफा कीमतें

गुड रिटर्न के आंकड़ों के मुताबिक सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,490 रुपये और 18 कैरेट की 1,13,340 रुपये चल रही है। चांदी की कीमत 2,49,900 रुपये किलो पर ट्रेड कर रही है।

क्‍या मिल रहे हैं संकेत?

विश्लेषकों ने कहा कि इस हफ्ते सोने और चांदी के एक दायरे में, लेकिन सकारात्मक रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना है। कारण है कि निवेशक पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और प्रमुख वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़ों पर नजर रखेंगे। मार्केट पार्टिसिपेंट्स आगे के संकेतों के लिए हफ्ते के मध्य में आने वाले भारतीय रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति निर्णय पर भी फोकस बनाए रखेंगे।

जानकार क्‍या कह रहे हैं?

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज में EBG - कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के वीपी प्रणव मेर ने कहा, 'इस हफ्ते खाड़ी क्षेत्र के घटनाक्रमों पर फोकस रहेगा। तनाव बढ़ने या कम होने का कोई भी संकेत कीमतों को उसी के अनुसार प्रभावित कर सकता है।' उन्होंने आगे कहा कि निवेशक वैश्विक संकेतकों पर बारीकी से नजर रखेंगे। इसमें प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सेवाओं के PMI आंकड़े, साथ ही टिकाऊ वस्तुओं, GDP, व्यक्तिगत उपभोग व्यय (PCE) सूचकांक और महंगाई पर अमेरिकी आंकड़े शामिल हैं।

बनी हुई हैं अनिश्चितताएं

चॉइस ब्रोकिंग ने कहा कि अनिश्चितताएं बनी हुई हैं। कारण है कि ईरान ने अमेरिका के शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। होर्मुज स्‍ट्रेट पर अपना नियंत्रण बनाए रखा है। वहीं, मजबूत भौतिक मांग कीमतों को लगातार सहारा दे रही है। 2026 के पहले दो महीनों में चीन में चांदी का आयात आठ साल के सबसे ऊंचे स्‍तर 206.76 टन तक पहुंच गया। इससे ग्‍लोबल सप्‍लाई में कमी आई है।

बीते वित्त वर्ष में चमके सोना-चांदी

वित्त वर्ष 2025-26 में सोने और चांदी में जबरदस्‍त तेजी आई। सोने की कीमत 57,350 रुपये प्रति दस ग्राम यानी लगभग 61 फीसदी उछली। वहीं, चांदी की कीमतों में भी 131 फीसदी यानी 1,34,500 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.