MP में गेहूं की सरकारी खरीदी शुरू, पहले दिन तुला 1,616 क्विंटल अनाज, खरीदी में देरी पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Updated on 10-04-2026 11:56 AM

भोपाल। इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में गुरुवार से समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन प्रारंभ हो गया। पहले दिन 45 केंद्रों पर 1,616 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।

15 अप्रैल से पूरे प्रदेश में खरीदी शुरू हो जाएगी। उधर, गेहूं की सरकारी खरीदी में विलंब, अल्पकालीन कृषि ऋण की अदायगी की अंतिम तिथि न बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा।

उपार्जन का लक्ष्य और किसानों की स्लाट बुकिंग

खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि इस बार समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए 78 लाख टन का लक्ष्य प्रदेश को मिला है। इसमें वृद्धि का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। अभी तक 97 हजार 474 किसानों ने 4,46,582 टन गेहूं बेचने के लिए स्लाट बुक कराए हैं। प्रदेश के चार संभागों में प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि बाकी संभागों में 15 अप्रैल से उपार्जन कार्य शुरू होगा।

कांग्रेस का जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

उधर, कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों में किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सागर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और सीहोर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के उपार्जन करने में विलंब के कारण छोटे किसानों ने मजबूरी में अपनी उपज बेच दी। बिचौलियों ने अवसर का लाभ उठाकर मुनाफा कमाया।

किसान कल्याण और कर्ज अदायगी का मुद्दा

विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार कृषक कल्याण वर्ष मना रही है, लेकिन उसकी नीति के कारण ही लाखों किसान डिफाल्टर हो गए। बार-बार कर्ज चुकाने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग उठती रही, पर इसे अनसुना किया गया। कांग्रेस ने मांग की है कि किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ऋण अदायगी की तिथि बढ़ाई जाए और उपार्जन प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.