गुरमीत राम रहीम जेल से 13वीं बार बाहर आया:21 दिन की फरलो मिली, हनीप्रीत लेने पहुंची

Updated on 09-04-2025 01:43 PM

हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आया है। उसे 21 दिन की फरलो मिली है। इस दौरान राम रहीम पूरे 21 दिन सिरसा डेरे में ही रहेगा।

बुधवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे उसे कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से सिरसा पहुंचाया गया। राम रहीम की मुख्य शिष्या हनीप्रीत उसे लेने रोहतक जेल आई थी। सिरसा पहुंचे राम रहीम ने वीडियो जारी कर कहा, ''फिर से श्रद्धालुओं की सेवा में हाजिर हूं। सभी अपने-अपने घरों में रहें और डेरे के जिम्मेदार लोग जो कहें, वही करें।''

राम रहीम डेरे के स्थापना दिवस के 77वें समारोह में शामिल होगा। डेरा सच्चा सौदा की स्थापना 29 अप्रैल 1948 को संत शाह मस्ताना ने की थी। इसी में शामिल होने राम रहीम को फरलो मिली है।

इससे पहले वह 28 जनवरी 2025 को ही 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। तब उसने पैरोल के 10 दिन सिरसा डेरा और 20 दिन UP के बरनावा में काटे थे। राम रहीम के 13वीं बार बाहर आने के बाद उसकी सभी पैरोल और फरलों की अवधि 325 दिन हो गई है।

डेरा प्रवक्ता बोले- कानूनी दायरे में मिली फरलो राम रहीम को फरलो पर पर डेरा प्रवक्ता एडवोकेट जितेंद्र खुराना ने कहा कि डेरा मुखी को कानूनी के तहत फरलो दी गई है। यह फरलो राज्य की अधिकृत अथॉरिटी ने दी है। पहले भी सभी पैरोल और फरलो कानून के दायरे में ही मिली हैं। वहीं राम रहीम को फरलो की सूचना मिलते ही डेरे के श्रद्धालु डेरा सच्चा सौदा में पहुंचने लगे हैं। हालांकि राम रहीम ने उन्हें यहां आने से मना किया था। ​​​​​​​

राम रहीम 2017 से जेल में है 25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन शोषण केस में राम रहीम को 20 साल कैद हुई। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्र कैद हुई। वहीं, डेरा मैनेजर रणजीत सिंह के हत्या मामले में अक्टूबर 2021 में CBI कोर्ट ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई।

सजा मिलने के 3 साल बाद राम रहीम को इस मामले में हाईकोर्ट ने बरी कर दिया। अभी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। यहां से पैरोल और फरलो लेकर वह अब तक 12 बार बाहर आ चुका है। यह 13वां मौका है, जब राम रहीम जेल से बाहर आया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 April 2025
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को करीब 26,000 बर्खास्त शिक्षकों को राहत दी है। कोर्ट ने कहा- जिन शिक्षकों की नियुक्ति रद्द हुई है,…
 17 April 2025
मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के वन मंत्री के पोनमुडी से शैव, वैष्णव और सामान्य रूप से महिलाओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अश्लील कमेंट करने पर सवाल किया। कोर्ट ने…
 17 April 2025
वक्फ संशोधन कानून पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन करीब 1 घंटे सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार को कानून पर जवाब देने के लिए 7 दिन का…
 17 April 2025
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की उस सलाह पर आपत्ति जताई, जिसमें उसने राष्ट्रपति और राज्यपालों को बिलों को मंजूरी देने की समय सीमा तय की थी।धनखड़…
 16 April 2025
अपनी मर्जी से शादी करने मात्र से जोड़े को सुरक्षा की मांग करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। यदि उनके साथ दुर्व्यवहार या मारपीट की जाती है तो कोर्ट…
 16 April 2025
हरियाणा में गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में बंगाली एयर होस्टेस के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस जांच शुरू करेगी। गुरुग्राम पुलिस की टीम मेदांता हॉस्पिटल जाकर उस दौरान ड्यूटी…
 16 April 2025
बेंगलुरु से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित एक निजी रिहैब सेंटर में एक मरीज के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। मरीज ने वॉर्डन के कपड़े धोने…
 16 April 2025
दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज के कमरों में गोबर और मिट्टी लीपने के मामले में वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश सिंह ने कहा कि, 'अगर इस तरीके से कमरों में गर्मी…
 16 April 2025
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने एक हाई-प्रोफाइल ठगी के मामले में आरोपी अजय कुमार नय्यर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। नय्यर पर आरोप है कि उसने…
Advt.