9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल में क्यों बदला मौसम का मिजाज

Updated on 05-08-2026 11:36 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश में मंगलवार को मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले। प्रदेश के 12 जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि राजधानी भोपाल में लोग दिनभर उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। भोपाल में धूप-छांव के बीच केवल कुछ इलाकों में बौछारें पड़ीं।

आज इन 9 जिलों में जोरदार वर्षा के आसार

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के पूर्वी जिलों में तेज वर्षा की संभावना जताई है। खासकर टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी वर्षा हो सकती है। पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी, जबकि पश्चिमी और मध्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे।

मंगलवार को राज्य में सबसे ज्यादा 42 मिलीमीटर वर्षा छतरपुर जिले के नौगांव में दर्ज की गई। इसके अलावा ग्वालियर में 37 मिलीमीटर, सिवनी में 18 मिलीमीटर, रीवा में 12 मिलीमीटर और उज्जैन में 11 मिलीमीटर वर्षा हुई। दतिया, धार, इंदौर, जबलपुर, खजुराहो, नरसिंहपुर और सतना में भी वर्षा दर्ज की गई।

क्यों बदला मौसम का मिजाज?

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के ऊपर बने प्रेरित चक्रवात और उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही मानसून द्रोणिका के कारण प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी इलाकों में मंगलवार को अच्छी वर्षा हुई। वहीं पश्चिमी हिस्सों में हवा में नमी मौजूद होने के कारण बूंदाबांदी और बौछारें पड़ीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.