इटारसी ट्रेनों में किन्नरों की दादागिरी, यात्रियों से जबरन वसूली का वीडियो वायरल, RPF की सुरक्षा पर उठे सवाल

Updated on 10-06-2026 02:26 PM

भोपाल। हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट हो, देवास की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट या फिर जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा। हर बड़ी घटना के बाद जिम्मेदारों की नींद खुलती है। इन घटनाओं का जिक्र इसलिए करना लाजमी है क्योंकि रेलवे प्रशासन को भी किसी बड़े हादसे का इंतजार है।

दरअसल, भोपाल-इटारसी ट्रेनों में किन्नरों द्वारा यात्रियों से जबरन वसूली का खेल लगातार जारी है। चंद रोज पहले सामने आए वीडियो ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। यात्रियों का आरोप है कि विरोध करने पर अभद्रता और धमकी दी जाती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के बजाय केवल निगरानी के दावे कर रहे हैं।

पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं

भोपाल-इटारसी रेलखंड पर ट्रेनों में किन्नरों द्वारा यात्रियों से जबरन वसूली की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। यात्री बताते हैं कि पैसे देने से मना करने पर उन्हें अपमानित और डराने की कोशिश की जाती है। यह समस्या नई नहीं है।

वर्ष 2015 में इटारसी के पास एक यात्री को चलती ट्रेन से फेंकने और करीब डेढ़ वर्ष पहले विदिशा में यात्री को धक्का देने का मामला सामने आ चुका है। इसके बावजूद स्थिति में खास सुधार नहीं दिख रहा। हाल ही में वायरल वीडियो में भी किन्नरों को खुलेआम वसूली करते देखा गया, जबकि कार्रवाई से बचने के लिए वे स्टेशन से पहले आउटर क्षेत्र में उतर जाते हैं।

ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी के दावे

रेलवे प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी के दावे कर रहा है, लेकिन ट्रेनों में अवैध वसूली का सिलसिला थम नहीं रहा। यात्रियों का कहना है कि शिकायतों और वीडियो सबूतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि रेलवे आखिर किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

346 किन्नरों पर कार्रवाई, 2.15 लाख रुपए जुर्माना

ट्रेनों में किन्नरों द्वारा यात्रियों से जबरन पैसे वसूलने और परेशान किए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद आरपीएफ ने कार्रवाई के आंकड़े साझा किए हैं। भोपाल मंडल में वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में 346 किन्नरों पर कार्रवाई कर 2.15 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
 16 September 2026
गोंडा: कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये की…
 16 September 2026
जयपुर: मरू प्रदेश के नाम से विख्यात राजस्थान के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राजस्थान ने पर्यावरण संरक्षण हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कीर्तिमान कायम किया है।…
 16 September 2026
पटना: अब तक हर चुनाव में पटना शिक्षक क्षेत्र से एक नया कमाल करने वाले बीजेपी के उम्मीदवार प्रोफेसर नवल यादव की नैया इस बार डगमगा गई है। जनसुराज ने…
 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
Advt.