कैसे बनेगा ‘झुग्गी मुक्त भोपाल’? 13 साल पुराने आंकड़ों के भरोसे निगम, मुख्य मार्गों और फुटपाथों तक पहुंचीं झुग्गियां

Updated on 18-05-2026 04:57 PM

भोपाल। राजधानी भोपाल को झुग्गी-मुक्त बनाने के दावे लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि नगर निगम आज भी 13 साल पुराने आंकड़ों के आधार पर योजनाएं बना रहा है।

शहर में झुग्गी बस्तियों की वास्तविक संख्या, उनमें रहने वाले परिवारों और आबादी को लेकर प्रशासन के पास कोई ताजा और प्रमाणिक सर्वे उपलब्ध नहीं है

नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2013 में भोपाल में 388 झुग्गी बस्तियां थीं, जिनमें लगभग 1.50 लाख परिवार निवास करते थे।

लेकिन वर्तमान में अनुमान है कि शहर में 400 से अधिक झुग्गी बस्तियां हो चुकी हैं और इनमें करीब दो लाख परिवार तथा सात लाख से ज्यादा लोग रह रहे हैं।

हादसों का कारण बन रहीं झुग्गियां

शहर में अब मुख्य सड़कों, फुटपाथों और ओवरब्रिज के किनारों तक झुग्गियां बसने लगी हैं। इससे यातायात और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रहे हैं। भानपुर क्षेत्र के बापू मालदेव चौराहा के पास सड़क किनारे बनी झुग्गियों में हाल ही में ट्रक घुसने से हादसा भी हो चुका है।

विशेषज्ञों का मानना है कि बिना अपडेट डेटा के पुनर्वास योजनाएं प्रभावी नहीं हो सकतीं। लगातार बढ़ती झुग्गियों से शहरी नियोजन भी प्रभावित हो रहा है।

2023 की रिपोर्ट भी ठंडे बस्ते में

सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2023 में झुग्गियों को लेकर एक पीपीटी रिपोर्ट तैयार की गई थी, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया। न नया सर्वे हुआ और न ही नई बसाहटों को रिकॉर्ड में शामिल किया गया। बाद में रिपोर्ट को निरस्त कर दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
भोपाल, इस साल 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन का कैलेंडर 11 साल पुरानी याद ताजा करेगा। 2015 की तरह इस बार भी सावन के चारों सोमवार 3, 10, 17…
 30 July 2026
भोपाल, राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इससे पहले बुधवार को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने प्रदेशभर के कलेक्टरों, संभागायुक्तों और अन्य…
 30 July 2026
भोपाल, मूंग की सौ फीसदी खरीदी और खाद की व्यवस्था में ई टोकन सिस्टम को बंद करने जैसी मांगों को लेकर नर्मदापुरम से भोपाल पैदल पहुंचे किसान राजधानी में डटे रहे।किसानों…
 30 July 2026
भोपाल, तत्काल टिकट के लिए सुबह-सुबह लंबी लाइन, घंटों इंतजार और दलालों की सक्रियता जैसी शिकायतों पर अब पश्चिम मध्य रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। एक…
 30 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में एक साथ मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन सक्रिय है। भोपाल और उज्जैन में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बैतूल में बुधवार रात…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
 30 July 2026
भोपाल। समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था को बदलने की मांग को लेकर भोपाल में दो दिन से डेरा डाले हजारों किसानों ने बुधवार देर…
 30 July 2026
भोपाल। कोलार रोड स्थित अकबरपुर बाघ भ्रमण क्षेत्र में पहाड़ी कटान, अवैध खुदाई और पेड़ों की कटाई के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
Advt.