'मैं वो सिंगल कभी...', जो रूट 99 रन पर रहे नॉटआउट देख शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, टीम की जीत पहले या शतक?

Updated on 17-07-2026 01:11 PM
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम रोल जो रूट का रहा। रूट ने इस मैच में 99 रनों की नाबाद पारी खेली और वह अपने शतक से सिर्फ 1 रन दूर रहे गए, लेकिन जिस तरह से यह एक रन कम रह गया उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने भी इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के 99 रनों पर नाबाद रहने और अपने शतक से महज एक रन से चूकने के मामले पर एक बड़ा और बेबाक बयान दिया है। गिल ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि वह इस स्थिति में जो रूट की जगह पर होते, तो वह मैच के अंतिम पलों में वह एक रन कभी भी नहीं लेते।

शुभमन गिल ने जो रूट को लेकर क्या कहा?

क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों के व्यक्तिगत रिकॉर्ड और टीम की जीत के बीच के संतुलन को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। कार्डिफ वनडे में जो रूट के साथ जो हुआ, उसने इस बहस को एक बार फिर से हवा दे दी है। इस पूरे घटनाक्रम पर जब शुभमन गिल से यह पूछा गया कि अगर वह जो रूट की जगह होते और 99 रन पर नाबाद रह जाते, तो उन्हें कैसा महसूस होता और वह क्या करते? तो उन्होंने इस पर काफी खुलकर अपनी बात रखी। गिल ने बिना किसी हिचकिचाहट के स्पष्ट किया कि वह ऐसी परिस्थिति में व्यक्तिगत कीर्तिमान को पूरा करने की कोशिश को हाथ से नहीं जाने देते।
इस सवाल का जवाब देते हुए भारतीय कप्तान ने बिना किसी झिझक के खुलकर अपनी राय रखी। गिल ने कहा, 'अगर मैं जो रूट की जगह होता, तो मैं उस सेकंड-लास्ट ओवर में वह सिंगल कभी नहीं लेता।' गिल का यह बयान सोशल मीडिया और क्रिकेट गलियारों में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। गिल के इस नजरिए से यह साफ होता है कि एक बल्लेबाज के तौर पर वह ऐसी स्थिति में स्ट्राइक अपने पास रखना ज्यादा पसंद करते ताकि अपना शतक पूरा कर सकें, न कि सिंगल लेकर दूसरे छोर पर खड़े खिलाड़ी को मैच फिनिश करने का मौका देते।

टीम इंडिया को मिली हार

अगर मुकाबले की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवरों में 233 रनों का स्कोर बनाया था, जिसमें श्रेयस अय्यर ने 66 और विराट कोहली ने 65 रनों की पारियां खेली थीं। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 125 रनों पर ही अपने 5 विकेट खो दिए थे। लेकिन इसके बाद जो रूट ने 133 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 99 रनों की नाबाद संकटमोचन पारी खेलकर इंग्लैंड को 4 विकेट से जीत दिला दी। जब इंग्लैंड को जीत के लिए केवल 3 रनों की जरूरत थी और रूट अपने शतक से 1 रन दूर थे, तब दूसरे छोर पर मौजूद गस एटकिंसन ने चौका लगाकर मैच समाप्त कर दिया, जिससे रूट 99 रन पर ही नाबाद रह गए। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.