GST वसूली में दो अंकों की शानदार बढ़ोतरी, जून में आए 1.95 लाख करोड़

Updated on 01-07-2026 01:52 PM
नई दिल्ली: देश में वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली या जीएसटी (GST) को लागू हुए नौ साल बीत चुके हैं। एक जुलाई 2017 से यह पूरे देश में लागू है। इस साल जून महीने के दौरान भारत में वस्तु एवं सेवा कर (Goods and Services Tax) की वसूली 13.9% बढ़ी है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के आंकड़ों के अनुसार इस महीने Rs 1,94,812 crore की वसूली हुई है। एक साल पहले इसी महीने Rs 1,71,105 crore की वसूली हुई है।

अभी तक 6 लाख करोड़ से ज्यादा आ चुके हैं

चालू वित्त वर्ष के दौरान यदि जीएसटी वसूली की बात करें तो इसमें 8.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस साल अप्रैल से लेकर जून तक की अवधि में कुल 6,31,699 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली हुई। एक साल पहले इसी अवधि के दौरान जीएसटी मद में 5,82,542 करोड़ रुपये आए थे।

ग्रॉस वसूली में 6.5% की वृद्धि

  • केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक जून 2026 के दौरान ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू 1,34,774 करोड़ रुपये रहा।
  • एक साल पहले इसी महीने में यह 1,26,506 करोड़ रुपये रहा था।
  • मतलब कि इस लिहाज से जीएसटी वसूली में 6.5% की बढ़ोतरी हुई है।
  • इसी महीने आयातित वस्तुओं से ग्रॉस रेवेन्यू 34.6 फीसदी बढ़ा है।
  • यह एक साल पहले के 44,600 करोड़ रुपये से बढ़ कर 60,038 करोड़ रुपये हो गया है।

शुद्ध वसूली भी बढ़ी

इस साल महीने महीने में जीएसटी की शुद्ध वसूली भी साल-दर-साल के अधार पर 11.2% बढ़ी है। अब यह बढ़ कर 1,62,377 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी महीने में यह 1,45,084 करोड़ रुपये रहा था। इस महीने कुल रिफंड भी 29.1% बढ़कर 32,436 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी महीने का रिफंड 31,911 करोड़ रुपये था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार ने साल की दूसरी छमाही की शुरुआत पॉजिटिव नोट के साथ की है। पिछले दो दिन की गिरावट के बाद आज बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में…
 01 July 2026
नई दिल्ली: देश में वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली या जीएसटी (GST) को लागू हुए नौ साल बीत चुके हैं। एक जुलाई 2017 से यह पूरे देश में लागू है।…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…
 01 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होते ही कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है। इसका असर अब भारत में भी दिखने लगा है। जुलाई के पहले दिन…
 27 June 2026
नई दिल्ली: देश में डिजिटल पेमेंट का चलन हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ा है। इसके बावजूद 1 रुपये का सिक्का देश में सबसे ज्यादा चलन में रहने वाला…
 27 June 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में अपने मौजूदा और नए बिजनेसेज में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की…
 27 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के कुछ ही दिनों बाद एलन मस्क की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई है। स्पेसएक्स (SpaceX) के शेयरों में आई बड़ी गिरावट और…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने बिस्कुट बनाने वाली कंपनी एसएजे फूड प्रोडक्ट्स को कंपनी को नोटिस जारी किया है। अथॉरिटी ने एक ग्राहक की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: डिजिटल पेमेंट में धोखाधड़ी के शिकार होने को लेकर रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी फाइनल गाइडलाइंस जारी कर दी है। इसके तहत अगर किसी के साथ 50,000 रुपये…
Advt.