भोपाल में आज 3.32 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, 2710 बूथ तैयार, मॉल से लेकर एयरपोर्ट तक मुस्तैद टीमें

Updated on 28-06-2026 01:01 PM

 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में लगभग तीन लाख 32 हजार बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अभियान के लिए जिले में 2710 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। ये बूथ आंगनवाड़ी केंद्रों, सरकारी और निजी अस्पतालों में बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, शापिंग माल, प्रमुख बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर भी विशेष टीमें तैनात रहेंगी, ताकि यात्रा करने वाले या बाहर से आने वाले सभी बच्चों को दवा पिलाई जा सके।

इन क्षेत्रों को हाई रिस्क में रखा गया

स्वास्थ्य विभाग ने ईंट भट्टों, क्रेशर, निर्माण स्थलों और घुमंतू आबादी वाले क्षेत्रों को हाई रिस्क श्रेणी में रखा है। इन स्थानों पर मोबाइल टीमें भेजी गई हैं, जो बच्चों तक पहुंचकर उन्हें पोलियो की खुराक देंगी। सीएमएचओ भोपाल डा. मनीष शर्मा ने बताया कि भारत के पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं।

ऐसे में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना अत्यंत आवश्यक है। अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अभियान के पहले दिन अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।

रेलवे भी चलाएगा 30 जून तक विशेष पल्स पोलियो अभियान

पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल में 28, 29 और 30 जून को विशेष पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान डीआरएम पंकज त्यागी के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अजय डोगरा के निर्देशन में आयोजित होगा।

अभियान के तहत भोपाल मंडल में कुल 22 पोलियो टीकाकरण बूथ स्थापित किए गए हैं। प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। यात्रियों तक पहुंच बढ़ाने के लिए विशेष मोबाइल टीमें भी बनाई गई हैं। रेल प्रशासन ने सभी अभिभावकों से बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
 17 September 2026
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
 17 September 2026
चंडीगढ़: पंजाब के मानसा जिले की बरेटा मंडी की एक छोटी सी वर्कशॉप में तैयार किए गए फावड़े 12 सितंबर को भारत मंडपम में हुए BRICS समारोह का हिस्सा बने।…
 17 September 2026
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
Advt.