भारत-बांग्लादेश भाई-बहनों की तरह', उच्चायुक्त बनते ही दिनेश त्रिवेदी ने टटोला ढाका का दिल

Updated on 12-06-2026 12:40 PM
ढाका: भारत और बांग्लादेश भाई-बहनों की तरह हैं। न सिर्फ उनकी सीमाएं जुड़ी हैं बल्कि उनके सपने भी एक जैसे हैं। साथ मिलकर वे एक बड़ी आर्थिक ताकत बन सकते हैं। यह बात गुरुवार को बांग्लादेश में भारत के नए हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने कही हैं। दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त का कार्यभार संभाल लिया है और राजनयिकों की जगह राजनेता को किसी देश में दूत बनाकर भेजने का ये दुर्लभ मामला है। इसके पीछे भारत सरकार की सोच बांग्लादेश के साथ अच्छे संबंध बनाना है।

त्रिवेदी ने एल्गिन रोड स्थित नेताजी भवन में कहा 'भारत और बांग्लादेश मिलकर सबसे मजबूत लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था के तौर पर उभर सकते हैं और हमें इसी लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए।' उन्होंने गुरुवार को वहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि भी दी। दिनेश त्रिवेदी ने उम्मीद जताई है कि बांग्लादेश और भारत मिलकर सबसे मजबूत लोकतंत्र और दुनिया की सबसे बड़ी ताकतों में से एक के तौर पर उभर सकते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे यह लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

दिनेश त्रिवेदी बने बांग्लादेश के उच्चायुक्त

कोलकाता में उन्होंने कहा 'हम भारत और बांग्लादेश के लोगों के लिए यही कामना करते हैं कि हम दोनों मिलकर सबसे मजबूत लोकतंत्र और दुनिया की सबसे मजबूत ताकतों में से एक के रूप में उभरें और हम यही करने जा रहे हैं और मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि हम इसे हासिल कर लेंगे।' आपको बता दें कि दिनेश त्रिवेदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर नियुक्ति के लिए 'लेटर ऑफ़ क्रेडेंस' (प्रमाण-पत्र) मिल गया है और वे आज यानि 12 जून को बेनापोल-पेट्रापोल लैंड पोर्ट के जरिए बांग्लादेश पहुंचने वाले हैं।
उन्होंने बांग्लादेश रवाना होने से पहले कहा उन्हें यकीन है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के 140 करोड़ लोगों ने उन्हें जो अहम जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा 'और मुझे इसमें कोई शक नहीं है। इन 140 करोड़ लोगों के साथ-साथ हमारे बांग्लादेश के 20 करोड़ भाई-बहन और माताएं भी हमारे साथ हैं। इसलिए हम सब मिलकर दुनिया में जो कुछ भी हासिल करना चाहेंगे उसे जरूर हासिल करेंगे।'

राजनेता को राजनयिक बनाने का मतलब क्या है?

पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और वरिष्ठ नेता दिनेश त्रिवेदी एक राजनेता हैं जिन्हें एक राजनयिक की भूमिका दी गई है। वे अपनी राजनीतिक परिपक्वता, भाषा (बंगाली) और रणनीतिक समझ के जरिए भारत और बांग्लादेश के बीच के संवेदनशील रिश्तों को एक नए मुकाम पर ले जा सकते हैं। वे कूटनीति के पारंपरिक दायरे से बाहर जाकर सीधे राजनीतिक स्तर पर संवाद स्थापित कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल से जुड़े होने के कारण उन्हें बंगाल और बांग्लादेश दोनों की जमीनी राजनीति और संस्कृति की गहरी समझ है जो ढाका के साथ बातचीत को ज्यादा सहज बनाएगी।
जैसे उन्होंने कार्यभार संभालने से पहले स्पष्ट किया है कि भारत-बांग्लादेश का रिश्ता सिर्फ सीमाओं का नहीं है बल्कि 160 करोड़ लोगों के साझा लोकतंत्र और कल्याण का है। जाहिर तौर पर बांग्लादेश के लोगों के मन में इससे एक सकारात्मक संदेश जाएगा। त्रिवेदी भारत के केंद्रीय रेल मंत्री रह चुके हैं इसीलिए दोनों देशों के बीच व्यापार और यात्रा को सुगम बनाने के लिए वे रेलवे कनेक्टिविटी जैसे मैत्री एक्सप्रेस, मालगाड़ियां को नया बढ़ावा दे सकते हैं। भारत बांग्लादेश के बीच कई विवाद हैं जैसे तीस्ता और गंगा जल समझौता जो त्रिवेदी के लिए किसी चुनौती की तरह होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.