कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भारत और चीन आए एक साथ, भड़क सकते हैं नेपाल के PM बालेन शाह, बढ़ा तनाव

Updated on 01-05-2026 12:28 PM
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम के नाथुला दर्रे से होगी। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि चीन सरकार के सहयोग से कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल जून से अगस्त के बीच होगी। इस यात्रा के लिए भारत और चीन का सहयोग नेपाल को नाराज कर सकता है। लिपुलेख वह इलाका है, जिस पर नेपाल दावा करता रहा है और भारत इस दावे को खारिज करता रहा है। नेपाल एक्सपर्ट ने इस मुद्दे पर अपनी सरकार से सख्त रवैये की मांग की है।

भारत ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के अलावा लिपुलेख के रास्ते चीन से व्यापार शुरू करने का फैसला किया है। भारत और चीन में जून 2026 से यहां व्यापार फिर से शुरू करने वाले हैं। इस पर नेपाल की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हो सकती है। यह खासतौर से नेपाल पीएम के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति होगी, जो मार्च में ही सरकार में आए हैं।

लिपुलेख पर बढ़ेगा विवाद?

लिपुलेख दर्रा भारत, चीन (तिब्बत) और नेपाल के त्रिकोणीय जंक्शन पर रणनीतिक हिमालयी दर्रा है, जो भारत के उत्तराखंड क्षेत्र को तिब्बत से जोड़ता है। यह वह क्षेत्र है, जिस पर नेपाल अपना दावा करता है। नेपाल में बालेन से पूर्व की केपी ओली सरकार ने इस मुद्दे पर भारत से तनाव बढ़ा लिया था। ऐसे में बालेन शाह सरकार के सामने यह एक नई कूटनीतिक परीक्षा है।

काठमांडुपाटी के संस्थापक रोशन खड़का ने एक्स पर लिखा है कि नेपाल को इस मुद्दे पर सख्ती दिखानी चाहिए। भारत और चीन लिपुलेख के रास्ते मानसरोवर यात्रा और व्यावसायिक गतिविधियां की स्थिति जारी नहीं रह सकती। नेपाल को लिपुलेख में सीमा-शुल्क चौकी स्थापित करते हुए औपचारिक रूप से अपने प्रशासनिक और संप्रभु दावे को पुष्ट करना चाहिए।

नेपाल पहले जता चुका आपत्ति

भारत और नेपाल के बीच लिपुलेख दर्रे को लेकर विवाद बीते साल भी सामने आया था। उस वक्त की नेपाल सरकार ने लिपुलेख दर्रे से भारत-चीन व्यापार को फिर से शुरू करने पर आपत्ति जताई थी। इस पर भारत ने नेपाल के दावे को निराधार और ऐतिहासिक तथ्यों से परे बताते हुए खारिज कर दिया था।

नेपाल के सेंट्रल बैंक ने बीते साल 100 रुपए के नए करेंसी नोट जारी किया था तो इस पर इस्तेमाल किए गए नक्शे में भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को अपना क्षेत्र दिखाया था। इससे साफ है कि नेपाल की मौजूदा सरकार भी लिपुलेख पर कुछ ना कुछ आपत्ति दर्ज करा सकता है। हालांकि अभी नेपाल का कोई बयान नहीं आया है

क्या है विवाद

  • भारत और नेपाल के बीच इस विवाद की जड़ में 1816 की गई सुगौली संधि है। सुगौली संधि में काली नदी को दोनों देशों के बीच सीमा के तौर पर माना गया था।
  • नेपाल का दावा है कि नदी लिम्पियाधुरा से निकलती है, जो लिपुलेख दर्रे के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसलिए कालापानी और लिपुलेख का क्षेत्र नेपाल का है
  • भारत इस दावे को खारिज करता है और कहता है कि नदी का स्रोत कालापानी गांव के पास के झरने हैं। इससे विवादित क्षेत्र उत्तराखंड के भीतर आ जाता है।
  • नेपाल का तर्क है कि भारत की इस क्षेत्र में गतिविधि उसकी संप्रभुता का उल्लंघन है। ये मुद्दों को बातचीत से हल करने के पिछले समझौतों को प्रभावित करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.