WHO में भारत बोला- पाकिस्तान आतंकवाद का सेंटर:PAK टेररिज्म को जन्म देकर पालता है, खुद पीड़ित होने का नाटक करता है

Updated on 22-05-2025 01:40 PM
भारतीय डिप्लोमैट अनुपमा सिंह ने बुधवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की बैठक में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का प्रोपेगैंडा बेनकाब कर दिया।

अनुपमा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का सेंटर है और उसे पीड़ित होने का ढोंग करने का कोई हक नहीं। पाकिस्तान आतंकवाद को जन्म देकर पालता है और दुनिया को गुमराह करने की कोशिश करता है।

उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या में पाकिस्तान से ट्रेन किए गए आतंकवादी शामिल थे। इन आतंकियों ने लोगों को उनके परिवार के सामने गोली मारी।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अनुपमा सिंह ने कहा कि भारत ने पूरी सटीकता और फोकस के साथ सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर भी झूठा नरेटिव गढ़ रहा है। वो लगातार क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म को बढ़ावा देकर हर समझौते का उल्लंघन कर रहा है।

बलूचिस्तान में स्कूल बस पर हमला, पाकिस्तान ने भारत पर मढ़ा दोष

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार सुबह सेना की एक स्कूल बस पर आत्मघाती हमला हुआ। इसमें 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 35 बच्चे घायल हो गए। घटना खुजदार जिले में हुई।

40 बच्चे बस में सवार होकर सैनिक स्कूल जा रहे थे। तभी उस पर हमला हुआ। PM शहबाज और पाकिस्तानी सेना ने इस हमले की निंदा की है और ‘भारतीय आतंकी एजेंट्स’ को इसका जिम्मेदार ठहराया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस घटना में भारत के शामिल होने के पाकिस्तानी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत ऐसी सभी घटनाओं में जानमाल के नुकसान पर दुख जाहिर करता है।

जायसवाल ने कहा- आतंकवाद का ग्लोबल सेंटर होने की अपनी इमेज से ध्यान हटाने और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए, पाकिस्तान अपनी हर आंतरिक समस्या के लिए भारत को दोषी ठहराता है। यह आम बात हो गई है, लेकिन दुनिया को गुमराह करने की यह कोशिश नाकाम रहेगी।

भारतीय फ्लाइट्स के लिए पाकिस्तान का एयर स्पेस एक और महीने बंद रहेगा

भारत के साथ जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारतीय फ्लाइट्स के लिए अपने एयर स्पेस को एक और महीने तक बंद रखने का फैसला किया है।

पाकिस्तान ने पिछले महीने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से उठाए गए कदमों के जवाब में अपने एयर स्पेस को भारतीय उड़ानों के लिए बंद कर दिया था।

यह प्रतिबंध 23 मई तक के लिए था, क्योंकि इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन (ICAO) के नियमों के मुताबिक एयर स्पेस पर एक बार में एक महीने से ज्यादा प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता।

जियो न्यूज के मुताबिक इस प्रतिबंध को बढ़ाने का ऐलान बुधवार या गुरुवार को हो सकता है। इसके लिए एक नोटिस टू एयरमेन (Notam) जारी किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2025
ईरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच गया है। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी IAEA ने एक गोपनीय रिपोर्ट में दावा किया है कि…
 02 June 2025
दक्षिणी गाजा में रविवार को खाना बांटने के दौरान फिर से गोलीबारी हुई जिसमें 32 फिलिस्तीनी लोगों की मौत हो गई है।गाजा के सरकारी मीडिया ऑफिस ने कहा है कि…
 02 June 2025
रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को पुष्टि की कि यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन हमलों में देशभर के 5 सैन्य एयरबेस को निशाना बनाया गया, जिससे कई विमानों को नुकसान…
 02 June 2025
अमेरिका के कोलोराडो राज्य के बोल्डर शहर में रविवार को एक संदिग्ध ने फ्री फिलिस्तीन का नारा लगाता हुए लोगों पर हमला कर दिया। उसने लोगों पर मोलोटोव कॉकटेल फेंका,…
 31 May 2025
पाकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों और कई नेताओं को एक ही मंच पर देखा गया। इस कार्यक्रम में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी, लश्कर का…
 31 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई रोकने का दावा किया। व्हाइट हाउस में अरबपति कारोबारी इलॉन मस्क के साथ…
 31 May 2025
चीन ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय विवाद सुलझाने के लिए एक नया संगठन बनाया है। इसका नाम इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर मीडिएशन (IOMed) है। इसे इंटरनेशनल कोर्ट (ICJ) और परमानेंट कोर्ट ऑफ…
 31 May 2025
अमेरिका की सबसे कठिन मानी जाने वाली प्रतियोगिता ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ का खिताब 13 साल के भारतीय-अमेरिकी छात्र फैजान जकी ने जीत लिया है। फ्रेंच शब्द ‘eclaircissement’ (एक्लेयरसिसमेंट) का…
 31 May 2025
अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में स्थित बहराम चह, जो पाकिस्तान के चगई जिले से सटा एक सीमावर्ती कस्बा है, फिर सशस्त्र संघर्ष का केंद्र बन गया है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों…
Advt.