'भारत, छात्र, भ्रष्टाचार', नेपाल में जिन 3 मुद्दों पर सत्ता में आए PM बालेन शाह अब उन पर ही घिरे, बड़ी चुनौती

Updated on 22-04-2026 02:51 PM
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन शाह ने प्रधानमंत्री के तौर पर एक महीना भी पूरा नहीं किया है। इस दौरान लिए गए उनके कुछ फैसले जनता को बिल्कुल पसंद नहीं आए हैं और सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इन मुद्दों में खासतौर से छात्र संघ पर रोक, भारत से आयात पर सख्त कस्टम्स क्लीयरेंस और गृह मंत्री से जुड़ा भ्रष्टाचार का मुद्दा शामिल है।

काठमांडू के मेयर से पीएम बने बालेन शाह के राजनीतिक उभार में जिन मुद्दों का सबसे अहम योगदान रहा है। सरकार बनने के पहले महीने में उनको उन्हीं मुद्दों पर जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा रहा है। बालेन शाह 2025 के छात्र आंदोलन से राष्ट्रीय नेता बने और भ्रष्ट्राचार को उन्होंने अपने चुनाव का प्रमुख मुद्दा बनाया था। इन दोनों मुद्दों पर उनके खिलाफ लोग सड़क पर हैं। भारत में बालेन शाह ने पढ़ाई की है और पड़ोसी देश से अच्छे संबंधों की वकालत की है। अब वह भारत के सामानों के आयात पर घिरे हुए हैं।

भारत से सामान लाने पर टैक्स

बालेन शाह सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का एक मुख्य कारण वह फैसला है, जिसके तहत भारत से लाए गए 100 रुपए से अधिक कीमत के सामान पर अनिवार्य सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी) लगा दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों के निवासियों का कहना है कि इस कदम का सीधा असर उनके रोज़मर्रा के जीवन पर पड़ रहा है।

बॉर्डर इलाके के लोग जरूरी चीजों के लिए सीमा पार से होने वाली खरीदारी पर बहुतदा निर्भर रहते हैं। ऐसे में वह इस फैसले के खिलाफ सड़क पर उतर गए हैं। प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि यह नीति आम नागरिकों पर गैरजरूरी आर्थिक बोझ डालती है। विपक्षी दलों ने इस फैसले को वापस ना लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

छात्र संघ विवाद से युवाओं में गुस्सा

बालेन शाह में बीते कुछ समय में छात्रों ने अपना नेता देखा है लेकिन उन्होंने सत्ता संभालते ही छात्र संघ पर रोक लगा दी है। सरकार का राजनीतिक समूहों से जुड़े छात्र संघों को खारिज करना युवाओं को नाराज कर रहा है। छात्र नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह बातचीत करने के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है।

छात्र संघ के मामले में नेपाल के कई शहरों में हजारों युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किए हैं। इनमें से कई प्रदर्शनों का नेतृत्व स्कूली और कॉलेज के छात्रों के समूह कर रहे हैं। छात्र इसका नेतृत्व कर रहे हैं लेकिन यह आंदोलन कॉलेज कैंपस तक सीमित नहीं है। इसमें कई राजनीतिक दल और समाज का एक बड़ा हिस्सा शामिल होता हुआ नजर आ रहा है।

गृह मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप

भ्रष्टाचार खत्म करने का नारा देकर आए बालेन शाह इस मुद्दे पर भी घिरे हुए हैं। उनके गृह मंत्री सुदन गुरुंग पर आय से अधिक संपत्ति रखने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। सामने आए कुछ कथित दस्तावेजों से पता चलता है कि सुदान ने विवादित संस्थाओं में निवेश किया है और उनके शेयर खरीदे हैं। खुलासों के बाद उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई है।

बालेन शाह सरकार पर तेज होते विरोध प्रदर्शनों के साथ दबाव बढ़ता जा रहा है। बालेन शाह ने बीते महीने काफी जोश-खरोश के साथ सत्ता संभाली है लेकिन अब वह कई मोर्चों पर संकट का सामना कर रहे हैं। उन पर आरापों के जवाब देने का दबाव है। साथ ही जल्दी से जल्दी संकट से निकलने की भी चुनौती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.