स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ईरान, ओमान को मिला टोल वसूलने का अधिकार, ट्रंप ने तेहरान की शर्तों को माना, अमेरिका कैसे झुका?

Updated on 08-04-2026 12:02 PM
तेहरान/वॉशिंगटन: होर्मुज स्ट्रेट को अगले 2 हफ्तों कर इस शर्त के साथ खोलने की इजाजत ईरान ने दी है कि वो इस दौरान इस संकरे समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से तेहरान टोल वसूलेगा। ईरान के साथ साथ ओमान को भी फायदा हुआ है और उसे भी टोल का हिस्सा मिलेगा। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दो हफ्ते की सीजफायर योजना में ईरान और ओमान दोनों को होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने की अनुमति देना शामिल है। अधिकारी का कहना है कि ईरान इस पैसे का इस्तेमाल पुनर्निर्माण के लिए करेगा। हालांकि फिलहाल यह अभी साफ नहीं है कि ओमान अपने पैसे का इस्तेमाल किस काम के लिए करेगा।

होर्मुज जलडमरूमध्य ओमान और ईरान, दोनों के क्षेत्रीय जल क्षेत्र में आता है। दुनिया इस मार्ग को एक अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग मानती रही है और उसने पहले कभी इस पर कोई टोल नहीं दिया था। टाइम्स ऑफ इजरायल ने ईरान-अमेरिका युद्धविराम में शामिल अधिकारी के हवाले से नाम नहीं छापने की शर्त पर ये जानकारी दी है। आकलन के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट से अगर प्रति जहाज 10 मिलियन डॉलर का टोल वसूला जाए तो ईरान को हर महीने करीब साढ़े 4 अरब डॉलर का टोल मिल सकता है।

होर्मुज स्ट्रेट से ईरान और ओमान वसूलेंगे टोल

युद्ध शुरू होने से पहले होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया के कुल तेल कारोबार का 20 प्रतिशत हिस्सा इससे गुजरता था। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद तेहरान ने होर्मुज को बंद कर दिया। इसका गंभीर असर एशियाई देशों पर देखने को मिला है। अगर टोल लगने की बात सच साबित होती है तो इसका मतलब ये हुआ कि होर्मुज अब यह एक मुक्त अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग नहीं रह जाएगा। इसके अलावा दुनिया के कई ऐसे समुद्री रास्ते हैं जिन्हें कंट्रोल करने वाले देश टोल की मांग करेंगे। जैसे मलक्का स्ट्रेट।
होर्मुज से टोल वसूलने को लेकर ईरान ने सख्त रवैया अपना रखा था। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि जहाज इस जलडमरूमध्य से "ईरान के सशस्त्र बलों के साथ तालमेल बिठाकर" गुजर सकते हैं। ईरान की दस-सूत्रीय योजना में साफ तौर पर "ईरान के सशस्त्र बलों के साथ तालमेल बिठाकर होर्मुज जलडमरूमध्य से नियंत्रित गुजरने" की बात कही गई है। इस योजना में यह भी बताया गया है कि यह प्रावधान ईरान को "एक अनोखी आर्थिक और भू-राजनीतिक स्थिति" प्रदान करता है।

अमेरिकी बयान में होर्मुज में टोल का जिक्र नहीं

हालांकि डोनाल्ड ट्रंप और वाइट हाउस की तरफ से जो बयान जारी किए गये हैं उन्हें होर्मुज से टोल वसूले जाने और ईरानी सेना के साथ तालमेल बनाकर जहाजों के गुजरने को लेकर कोई बात नहीं की गई है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ बातचीत के आधार पर, जिसमें उन्होंने मुझसे अनुरोध किया कि मैं आज रात ईरान भेजे जा रही विनाशकारी ताकत को रोक लूं, और इस शर्त पर कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान 'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो जाए, मैं दो हफ्तों की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को रोकने पर सहमत हूं। यह एक दो-तरफा युद्धविराम होगा!"

होर्मुज से टोल का स्ट्रक्चर क्या हो सकता है?

ईरान ने युद्ध के दौरान कुछ जहाजों से टोल वसूले हैं लेकिन वो जहाज किस देश के थे और कितना टोल वसूला गया इसली सटीक जानकारी नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में टोल 10-15 मिलियन डॉलर की बात कही गई है। लेकिन कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगर ईरान को टोल वसूलने का अधिकार दिया जाता है तो वो 2 मिलियन डॉलर प्रति जहाज हो सकता है। इसके अलावा जहाज के प्रकार, माल और मौजूदा परिस्थितियों के आधार पर टोल की स्थिति भी बदल सकती है। विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि इन शुल्कों के कारण वैश्विक तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं और अंतरराष्ट्रीय समुद्री शिपिंग नियमों में स्थायी बदलाव आ सकता है।
ईरान-इराक जाइंट चैंबर के मुताबिक यदि होर्मुज स्ट्रेट पर टोल लगाया जाता है तो ईरान हर साल 70-80 अरब डॉलर कमा सकता है। इसमें ओमान का कितना हिस्सा होगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। कुछ अन्य अनुमानों में 100 अरब डॉलर प्रति वर्ष तक का टोल होने का अनुमान लगाया गया है। कुछ एक्सपर्ट्स का आकलन है कि मिस्र स्वेज नहर पर टोल से हर महीने 700 से 800 मिलियन डॉलर कमाता है और ईरान को भी करीब ऐसा ही फायदा होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.