जेडी वेंस ने H-1B वीजा पर दिया अपने 'भारतीय ससुराल वालों' का उदाहरण, बोले- US में अमेरिकियों की तरह सोचें

Updated on 15-04-2026 01:03 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने देश के H-1B वीजा सिस्टम पर बयान दिया है। उन्होंने इस प्रोग्राम में कमियों और धोखाधड़ी पर फिक्र जताई है। साथ ही यह भी माना है कि इस वीजा के जरिए अमेरिका आने वाले प्रवासियों ने देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान दिया है। वेंस ने कहा कि यह वीजा सिस्टम तब सबसे अच्छा काम करता है, जब इसके लाभार्थी अमेरिकी पहचान और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते हैं। यानी वह अपनी पुरानी पहचान से आगे निकलकर खुद को अमेरिकी मानते हैं।

जेडी वेंस ने कहा, 'एक तरफ H1-B सिस्टम में बहुत ज्यादा धोखाधड़ी होती है तो दूसरी ओर ऐसे लोग भी हैं, जो यहां आए और देश को समृद्ध बनाया। ऐसे अच्छे लोगों में मेरे ससुराल वाले भी शामिल हैं।' जेडी वेंस ने भारतीय मूल की अमेरिकी उषा से शादी की है। उषा वेंस के माता-पिता आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे, जो अमेरिका जाकर बस गए थे।

'अमेरिका में अमेरिका की सोचें'

जेडी वेंस ने वीजा कार्यक्रम को लेकर भारतीय मूल के एक अमेरिकी छात्र के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यहां आने वाले लोगों का फर्ज बनता है कि वे अपने इस देश यानी अमेरिका के बारे में सोचें ना कि उस देश के बारे में जहां से वे आए हैं। ऐसे लोगों को अमेरिकी हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए और खुद को अमेरिकन मानना चाहिए।

अमेरिका का H-1B वीजा प्रोग्राम खासतौर से भारतीयों के लिए अहम है। भारतीय बड़ी संख्या में इस वीजा का इस्तेमाल अमेरिका जाने और वहां काम पाने करने के लिए करते हैं। H-1B वीजा पाने वालों में करीब 80 फीसदी से ज्यादा लोग भारतीय या चीनी नागरिक (सबसे ज्यादा इंडियन) होते हैं। वीजा में युवा कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाती है।

वीजा पर ट्रंप का सख्त रुख

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने वीजा कार्यक्रमों पर सख्त रवैया अपनाया है। जेडी वेंसकी ओर से अक्सर अपनी सरकार के H-1B वीजा पर कड़े प्रतिबंध और सख्त इमिग्रेश नियमों का बचाव किया है। वेंस और ट्रंप प्रशासन के दूसरे अधिकारियों ने नियमों की सख्ती को देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था से जोड़ा है।

H-1B प्रोग्राम के दुरुपयोग को खतरा बताते हुए डोनाल्ड ने पिछले साल नए आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत H-1B वीजा पर 1,00,000 डॉलर का शुल्क लगाया गया था। पिछले साल दिसंबर से अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने H-1B और H-4 वीजा के लिए कड़ी स्क्रीनिंग शुरू की है। अब आवेदकों के सोशल मीडिया प्रोफाइल तक देखे जा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.