इंदौर में यशवंत क्लब के नए अध्यक्ष चुने गए जितेंद्र जैन, विजय कस्तूरी बने सचिव

Updated on 29-06-2026 12:58 PM

 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर उम्मीदवारों के बीच जीत का आंकड़ा 100 वोट के भीतर रहा। इस बार क्लब को जितेंद्र जैन के रूप में नया अध्यक्ष मिला है।

वे पहली बार चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्होंने दो बार अध्यक्ष रहे परमजीत सिंह छाबड़ा को 65 मतों से हराया है।चुनाव में जितेंद्र जैन को 1363 और परमजीत छाबड़ा को 1298 वोट मिले हैं। जबकि सचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें विजय कस्तूरी विजेता हुए। इन्हें 982 वोट मिले। अतुल शेठ 929 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें कस्तूरी से 53 वोट कम मिले हैं।कुलविंदर सिंह गिल ने 751 मत हासिल किए हैं। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए भले ही कांटे की टक्कर देखने को मिली, मगर सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया। दोनों पदों पर हैप्पी वायसी यानी टोनी पैनल के सदस्यों ने कब्जा किया है।

नई टीम की 'फिल्म' हिट कराने पुरानी टीम ने मोर्चा संभाला

यशवंत क्लब के चुनाव हमेशा से नदी के उस पानी की तरह होते हैं, जो ऊपर से भले ठहरा हुआ दिखे, लेकिन नीचे धार कितनी तेज होती है पता नहीं चलता। इस बार भी कश्मकश तगड़ी थी। हैप्पी वायसी पैनल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नए थे, वहीं विपक्षी उम्मीदवार को चुनावी राजनीति का अच्छा अनुभव था। ऐसे में पुरानी कार्यकारिणी ने मोर्चा संभाला। चुनाव के दौरान क्लब में मतदाताओं की भारी भीड़ जुटी। हालात ऐसे थे कि यशवंत क्लब के चारों ओर की सड़कें कार पार्किंग नजर आ रही थीं।

नए अध्यक्ष जितेंद्र जैन फिल्म फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष रह चुके हैं और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हर्ष जैन के दादा हैं। मगर क्लब की राजनीति का अनुभव कुछ कम था। पहली बार चुनाव लड़ रहे थे। चुनावी अभियान की कमान निवर्तमान सचिव संजय गोरानी ने संभाली। उनके पास पिछले चुनावों की जीत का अनुभव था। साथ में पुरानी पैनल के टोनी सचदेवा, विपिन कूलवाल, आदित्य उपाध्याय, अनिमेश सोनी सहित पूरी टीम जुटी।

क्रिकेट मैदान को लेकर भ्रम फैलाया गया

संजय गोरानी के अनुसार, जितेंद्र जैन और विजय कस्तूरी सहित सभी उम्मीदवारों की छवि अच्छी थी। हमने सदस्यों को अपने काम याद दिलाए। क्रिकेट मैदान को लेकर भ्रम फैलाया गया था कि डोनेशन लेकर इसे किसी के नाम कर दिया गया। इस पर भी वीडियो जारी कर बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। बैठकों के मिनिट्स सदस्य देख सकते हैं।

पार्किंग को लेकर भी भ्रम फैलाया गया था, लेकिन इसे लेकर भी स्थिति साफ की। क्लब में नौ दशक के बाद मास्टर प्लान के तहत नवनिर्माण होने जा रहा है। इससे पहले कभी इस स्तर पर सुविधाओं के बारे में नहीं सोचा गया था। फिर क्लब में नवनिर्माण से जुड़ी विभिन्न कानूनी अड़चनों को भी समाप्त किया। सदस्य भी वास्तविकता समझते थे, इसलिए उन्होंने आगे आकर समर्थन दिया।

कांटे का मुकाबला

इस बीच चुनाव को लेकर क्लब में रविवार सुबह से हलचल तेज रही। सुबह आठ बजे से दोनों पैनल के उम्मीदवार क्लब पहुंच चुके थे। 10 बजे से मतदान शुरू हो गया था। प्रारंभ से ही दो बार अध्यक्ष रहे छाबड़ा का पलड़ा भारी माना जा रहा था, क्योंकि जितेंद्र जैन पहली बार चुनाव लड़ रहे थे। हालांकि वे क्लब में सक्रिय सदस्य थे।

उन्हें टोनी सचदेवा का समर्थन मिला है जबकि छाबड़ा की पंजाबी और ओल्ड डेलियंस ग्रुप में अच्छी पकड़ मानी जा रही थी। सचिव पद के उम्मीदवार शेठ और कस्तूरी दोनों क्लब में सक्रिय हैं और दोनों अलग-अलग पदों के लिए पहले ही अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दोनों में कांटे की टक्कर का पहले से अनुमान था। मतगणना के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला, क्योंकि पांच राउंड में गिनती के वोट से दोनों एक-दूसरे से आगे हुए।

पहली बार सर्वाधिक वोटिंग

पांच हजार से अधिक सदस्यों वाले क्लब में इस बार वोटिंग अच्छी हुई है। हर बार जहां 2100 से 2400 के बीच सदस्य वोट डालते थे, लेकिन पहली बार मतदान का आंकड़ा 2687 तक पहुंचा है। खास बात यह है कि मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु से भी सदस्य मतदान करने पहुंचे। यहां तक कि क्लब में बदलाव को लेकर बुजुर्ग भी वोट डालने पहुंचे। कुछ सदस्य 85 वर्ष से अधिक थे, जो व्हीलचेयर से मतदान करने आए। वैसे युवाओं का प्रतिशत भी बढ़ा है। लगभग 10 फीसद युवा सदस्यों ने पहली बार वोटिंग की है।

क्लब का मास्टर प्लान लागू करना प्राथमिकता

क्लब सदस्यों को धन्यवाद, जिन्होंने हम पर भरोसा जताया। क्लब का मास्टर प्लान लागू कराना मेरी प्राथमिकता है। बहुत जल्द इसका काम शुरू करेंगे। मेरा लक्ष्य है कि क्लब पारिवारिक माहौल कायम रहे और यहां अनुशासन हो। मैं क्लब का लंबे समय से सदस्य हूं और कइयों को चुनाव लड़वाता रहा हूं, लेकिन इस बार सदस्यों के आग्रह पर चुनाव लड़ा। हम मिलकर क्लब के विकास का काम करेंगे। -जितेंद्र जैन (नवनिर्वाचित अध्यक्ष)


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
 16 September 2026
गोंडा: कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये की…
 16 September 2026
जयपुर: मरू प्रदेश के नाम से विख्यात राजस्थान के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राजस्थान ने पर्यावरण संरक्षण हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कीर्तिमान कायम किया है।…
 16 September 2026
पटना: अब तक हर चुनाव में पटना शिक्षक क्षेत्र से एक नया कमाल करने वाले बीजेपी के उम्मीदवार प्रोफेसर नवल यादव की नैया इस बार डगमगा गई है। जनसुराज ने…
 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
Advt.