कानपुर: फ्लैट में 'कैद' रहती थीं जुड़वा बेटियां, मां तक से नहीं करने देता था बात, खुल रहीं शशिरंजन की करतूतें
Updated on
21-04-2026 02:13 PM
कानपुर: यूपी के कानपुर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में नाबालिग जुड़वा बेटियों की हत्या के बाद आरोपी पिता शशिरंजन से जुड़े कई राज सामने आ रहे हैं। पत्नी रेशमा और पड़ोसियों ने चौंकाने वाली बातें पुलिस को बताई हैं। शशिरंजन दोनों बेटियों को अपने पास ही रखता था। वह उन पर कड़ी नजर रखता था। जब घर में नहीं रहता था तो सीसीटीवी कैमरे के जरिये उनकी गतिविधियां देखा करता था। दोनों बच्चियों को अपार्टमेंट में अन्य बच्चों के साथ खेलने की छूट नहीं थी। अगर वो बाहर जाने या किसी से बातचीत करने का प्रयास करती थीं तो उनको डांट पड़ती थी।
पिता के गुस्से के डर से दोनों लड़कियां ज्यादातर फ्लैट के अंदर ही रहती थीं। पड़ोसी बच्चे अगर उनको खेलने के लिए उनको बाहर बुलाते थे तो वे मना कर देती थीं। रेशमा ने बताया कि बेटियों ने साइकिल दिलाने की जिद की थी तो शशिरंजन ने दिला तो दी पर चलाने की इजाजत भी केवल फ्लैट के अंदर थी।
बेटियों को मुझसे बात नहीं करने देता था शशिरंजन: रेशमा
रेशमा ने बताया कि शशिरंजन से उसका विवाद बहुत सालों से था। वह चंडीगढ़ की एक महिला से फोन पर घंटों बात करता था। उससे मिलने भी चंडीगढ़ जाता रहता था। वह बेटियों को उसके पास आने नहीं देती थी। बेटियां अगर मां से बात करना चाहें तो उन्हें फटकार देता था। इसलिए बेटियां डरती थीं। जब शशिरंजन कई दिनों के लिए चंडीगढ़ जाता था तभी बेटियां उससे बात कर पाती थीं। हालांकि, तब भी उन्हें डर लगता था कि पिता कहीं सीसीटीवी कैमरे से निगरानी ना रख रहे हों।
बड़े भाई ने कहा- शशिरंजन से हमारा कोई लेना-देना नहीं
किदवई नगर में हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। रेशमा ने बताया कि उसने सबसे पहले शशिरंजन के बड़े भाई राजीव को फोन कर हत्याकांड के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शशिरंजन से उनका कोई संबंध नहीं है। वह कानपुर नहीं आएंगे। इसके अलावा राजीव ने रेशमा से यह भी कहा कि इस मामले को लेकर उनको दोबारा फोन ना करे। उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। रेशमा के मुताबिक, शशिरंजन के परिवार के लोग बिहार में रहते हैं। 2014 में सास के निधन के बाद न तो कोई कानपुर से बिहार गया और ना ही परिवार का कोई सदस्य वहां से यहां आया।
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
अहमदाबाद, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर के एक प्लेन से चार किलो सोना बरामद किया गया है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने प्लेन पर छापा मारा और प्लेन के टॉयलेट…
भारत अब लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों, यहां तक कि इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों का भी मुकाबला कर सकता है। DRDO ने 10 और 11 जून को लगातार 3…
कोलकाता, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार देर रात 3 बजे छापा मारा। पुलिस टीम सेंट्रल फोर्स के जवानों के साथ पहुंची…