Bhopal Airport पर देर रात ‘ऑपरेशन अलर्ट’, ब्लैक कैट कमांडो ने संभाला मोर्चा

Updated on 07-05-2026 10:53 AM

भोपाल । राजधानी स्थित राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात अचानक हाई अलर्ट जैसे हालात बन गए, जब ब्लैक कैट कमांडो ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और फायर स्टेशन को घेर लिया। कुछ देर के लिए एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया और लोगों को आतंकवादी हमले की आशंका होने लगी।

हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि यह आतंकवाद निरोधक मॉकड्रिल थी, जिसका उद्देश्य एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की तैयारियों को परखना था। इस संयुक्त अभ्यास में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG), सीआईएसएफ, पुलिस, एटीएस, फायर सर्विस और मेडिकल टीमों ने भाग लिया।

ATC और तकनीकी ब्लॉक को बनाया गया फोकस

मॉकड्रिल के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल और तकनीकी ब्लॉक के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए। ब्लैक कैट कमांडो ने पूरे क्षेत्र को घेरकर संदिग्ध आतंकवादी गतिविधियों से निपटने की कार्रवाई का अभ्यास किया।

इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों की जांच, विस्फोटक खोज अभियान, घायलों को तत्काल मेडिकल सहायता, आपातकालीन रेस्क्यू ऑपरेशन, एयरपोर्ट क्षेत्र को सुरक्षित करने की प्रक्रिया का लाइव अभ्यास किया गया।

मेडिकल टीम और फायर यूनिट भी रही अलर्ट

मॉकड्रिल के दौरान मेडिकल टीमों को भी तत्काल मौके पर पहुंचाया गया। घायलों को रेस्क्यू कर इलाज देने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। वहीं फायर ब्रिगेड और सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी संभावित विस्फोट या आगजनी की स्थिति से निपटने का अभ्यास किया।

सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

अभ्यास समाप्त होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा आपातकालीन स्थितियों में एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा हुई।

एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि यह संयुक्त सुरक्षा अभ्यास पूरी तरह सफल रहा। भविष्य में भी इस तरह के नियमित अभ्यास किए जाएंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.