मध्य प्रदेश में 7 अप्रैल से गेहूं उपार्जन के लिए होगी स्लॉट बुकिंग, पहले छोटे किसानों से होगी खरीदी

Updated on 06-04-2026 11:43 AM

भोपाल। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में समर्थन मूल्य पर 10 अप्रैल से विधिवत गेहूं का उपार्जन होगा। इसके लिए पंजीकृत किसान 7 अप्रैल से स्लाट बुकिंग कर सकेंगे। यानी वे यह बताएंगे कि उपज लेकर कब बेचने के लिए आएंगे।

प्रत्येक पंजीकृत किसान से उपज खरीदी जाएगी। पहले छोटे, फिर मध्यम और अंत में बड़े किसानों से उपज खरीदी जाएगी। प्रदेश में बारदाने की कोई कमी नहीं है। केंद्र सरकार, जूट कमिश्नर सहित अन्य बारदान प्रदायकर्ता एजेंसियों से सरकार लगातार संपर्क में हैं। यह बात गेहूं उपार्जन की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित समत्व भवन में गेहूं उपार्जन के संबंध में मंत्री समूह के सदस्यों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक में कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपार्जन व्यवस्था पर नियमित निगरानी के लिए राज्य स्तरीय एवं कृषि उपज मंडियों में भी कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। सभी तौल केंद्रों का 10 अप्रैल से पहले निरीक्षण कराया जाए ताकि किसानों में किसी भी तरह का संशय न रहे। किसानों को केंद्रों में बिजली, पीने का पानी, बैठक, छाया, प्रसाधन एवं पार्किंग सुविधा मिले। किसी भी केंद्र में किसानों, ट्रेक्टर-ट्राली की लंबी-लंबी कतारें न लगें, इसकी चिंता अधिकारी करें। भुगतान कम से कम समय में होना चाहिए।

आवश्यक बारदाने का स्टाक उपलब्ध

  • बैठक में विभाग की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने बताया कि 7 अप्रैल से स्लाट बुकिंग प्रारंभ हो जाएगी। इस बार प्रदेश के 19 लाख 4 हजार 644 किसानों ने पंजीयन कराया है। 3 हजार 627 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। समर्थन मूल्य 2,625 रुपये के ऊपर 40 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 78 लाख टन गेहूं का उपार्जन होना अनुमानित है। इसके लिए तीन लाख 12 हजार गठान बारदानों की आवश्यकता होगी। खरीदी आरंभ करने के लिए आवश्यक बारदाने का स्टाक उपलब्ध है।

  • वहीं, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि पंजीकृत किसानों से पूरी उपज खरीदी जाएगी। कुछ स्थानों पर नौ अप्रैल से भी खरीदी की जा सकती है। जूट कमिश्नर से ढाई करोड़ बोरे का आवंटन मिल गया है। प्लास्टिक बैग और एक बार उपयोग किए गए जूट के बोरे प्राप्त करने टेंडर कर दिए गए हैं।
  • नौ अप्रैल को जिलों में कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेगी कांग्रेस

    • गेहूं की खरीदी में हो रहे विलंब और सहकारी समितियों से लिए ऋण को चुकाने की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस नौ अप्रैल को कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेगी। 15 अप्रैल को भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास के बाहर उपवास किया जाएगा।
    • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। गेहूं खरीदी की तारीख तीन बार बढ़ाई जा चुकी है। इससे छोटी जोत के किसान परेशान हो रहे हैं। वहीं, ऋण अदायगी की तिथि नहीं बढ़ाने से 40 प्रतिशत से अधिक किसान डिफाल्टर हो गए। सरकार ने 10 करोड़ बारदाने की आवश्यकता की मांग ही भारत सरकार से समय पर नहीं की, जिससे संकट खड़ा ह़ुआ।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     10 September 2026
    भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
     10 September 2026
    भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
     10 September 2026
    भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
     10 September 2026
     सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
     10 September 2026
    भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
     10 September 2026
    भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
     10 September 2026
    भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
     10 September 2026
    भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
     10 September 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
    Advt.