भोपाल में सरकारी नाले पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन, कॉलोनियों के पक्के निर्माणों पर चला बुलडोजर

Updated on 28-05-2026 11:25 AM
भोपाल। शहर में शासकीय भूमि पर लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण कर लिए जाते हैं, लेकिन इसकी भनक जिम्मेदार राजस्व अमले को नहीं लगती है। जब तक राजस्व अमले को पता चलता है तब तक यहां बड़े और पक्के निर्माण कर लिए जाते हैं। ऐसा ही मामला संत हिरदाराम नगर वृत्त में बुधवार को सामने आया है, जहां पर एक शासकीय नाले पर लोगों ने अतिक्रमण कर बड़े व पक्के निर्माण कर लिए हैं। अब प्रशासन द्वारा सीमांकन कर नाले की सीमा तय की जा रही है और आने वाले सभी अतिक्रमणों को जमींदोज किया जा रहा है।

सद्भावना परिसर समेत अन्य कॉलोनियों के निर्माण चिह्नित

जानकारी के अनुसार संत हिरदाराम नगर वृत्त के ग्राम लाऊखेड़ी में शासकीय नाला स्थित है। जिसका प्रशासन द्वारा सीमांकन करवाया जा रहा है, इस दौरान नाले पर सद्भावना परिसर कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों की बाउंड्रीवाल, पिलर, शेड सहित अन्य निर्माण चिह्नित किए जा रहे हैं।

पहले दिन ढहाई गई बाउंड्रीवाल, 10 दिन तक चलेगी कार्रवाई

तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह ने बताया कि पहले दिन सीमांकन के दौरान नाले पर अवैध कब्जा कर बनाई गई बाउंड्रीवाल को चिह्नित किया गया था। जिसे नगर निगम अमले की मदद से बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया है। शासकीय नाले का सीमांकन किया जा रहा है, जो कि करीब आठ से दस दिन तक चलेगा। इस दौरान जितने भी अतिक्रमण नाले पर मिलेंगे, उन्हें निगम अमले की मदद से तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
भोपाल, इस साल 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन का कैलेंडर 11 साल पुरानी याद ताजा करेगा। 2015 की तरह इस बार भी सावन के चारों सोमवार 3, 10, 17…
 30 July 2026
भोपाल, राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इससे पहले बुधवार को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने प्रदेशभर के कलेक्टरों, संभागायुक्तों और अन्य…
 30 July 2026
भोपाल, मूंग की सौ फीसदी खरीदी और खाद की व्यवस्था में ई टोकन सिस्टम को बंद करने जैसी मांगों को लेकर नर्मदापुरम से भोपाल पैदल पहुंचे किसान राजधानी में डटे रहे।किसानों…
 30 July 2026
भोपाल, तत्काल टिकट के लिए सुबह-सुबह लंबी लाइन, घंटों इंतजार और दलालों की सक्रियता जैसी शिकायतों पर अब पश्चिम मध्य रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। एक…
 30 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में एक साथ मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन सक्रिय है। भोपाल और उज्जैन में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बैतूल में बुधवार रात…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
 30 July 2026
भोपाल। समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था को बदलने की मांग को लेकर भोपाल में दो दिन से डेरा डाले हजारों किसानों ने बुधवार देर…
 30 July 2026
भोपाल। कोलार रोड स्थित अकबरपुर बाघ भ्रमण क्षेत्र में पहाड़ी कटान, अवैध खुदाई और पेड़ों की कटाई के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
Advt.