सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या के बीच बड़ा बवाल, मुंबई इंडियंस को छोड़ने की भी अफवाह

Updated on 10-06-2026 02:57 PM
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस और उसके स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को लेकर अटकलों का बाजार इस वक्त बेहद गर्म है। सूर्यकुमार का सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस को पहले अनफॉलो करना फिर फॉलो करना और इस बीच फ्रेंचाइजी से जुड़े कुछ पोस्ट डिलीट करना हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि सूर्या फ्रेंचाइजी को तो फॉलो कर रहे हैं लेकिन टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या को उन्होंने फॉलो नहीं किया है।

सूर्यकुमार यादव से छिन गई कप्तानी

सूर्यकुमार यादव के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के हालिया बयानों ने उनके भविष्य पर सवालिया निशान जरूर लगा दिए हैं। अगरकर ने संकेत दिया है कि श्रेयस अय्यर को 2028 ओलंपिक और अगले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर कप्तान बनाया गया है। ऐसे में कई युवा और इन-फॉर्म खिलाड़ियों की मौजूदगी के बीच सूर्या की नेशनल टीम में वापसी की राह मुश्किल दिख रही है। हालांकि, राहत की बात यह है कि मुंबई इंडियंस में उनका भविष्य फिलहाल सुरक्षित नजर आ रहा है और फ्रेंचाइजी द्वारा उन्हें रिलीज या ट्रेड करने के कोई संकेत नहीं हैं।

मुंबई इंडियंस करेगी रिव्यू

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर पर्दे के पीछे बड़ी खिचड़ी पक रही है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा जहां टीम सिर्फ बेहतर नेट रन रेट की बदौलत अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर रहने की बदनामी से बच सकी। इस खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी के भीतर आत्ममंथन की जरूरत महसूस की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक टीम इस सीजन की कमियों पर विचार करने और नए सिरे से एकजुट होने की योजना बना रही है।

कई खिलाड़ियों को दी गई कप्तानी

मुंबई इंडियंस के इस बेहद खराब सीजन की बात करें तो इसमें कई अजीबोगरीब फैसले देखने को मिले। पूरे सीजन में सूर्यकुमार और जसप्रीत बुमराह समेत तीन अलग-अलग खिलाड़ियों ने कप्तानी की, रिकॉर्ड 24 खिलाड़ियों को आजमाया गया और मैदान पर कई रणनीतिक गलतियां हुईं। गुजरात टाइटंस से बड़ी उम्मीदों के साथ लाए गए हार्दिक पंड्या की अगुवाई में टीम का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है। साल 2020 के बाद से मुंबई ने कोई आईपीएल खिताब नहीं जीता है और 2024 से अब तक हार्दिक की कप्तानी में टीम का जीत का प्रतिशत महज 38 रहा है जहां उन्हें 39 मैचों में से 24 में हार का सामना करना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.