ममता बोलीं- बंगाल में नया वक्फ कानून लागू नहीं होगा:जम्मू-कश्मीर विधानसभा में लगातार तीसरे दिन हंगामा

Updated on 09-04-2025 01:36 PM

नए वक्फ कानून पर पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि ये कानून पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा- सभी समुदायों को सुरक्षा प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। मैं अल्पसंख्यक समुदायों से अपील करती हूं कि वे राजनीतिक उकसावे में न आएं।

ममता ने आगे कहा कि जब तक पश्चिम बंगाल में ममता दीदी है, आप की संपत्ति की रक्षा करेगी। अगर हम साथ हैं, तो हम सब कुछ जीत सकते हैं और दुनिया को जीत सकते हैं। आइए दुनिया को यह संदेश दें।

इधर, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बुधवार को लगातार तीसरे दिन नए वक्फ कानून पर हंगामा हो रहा है। विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई हो गई। विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

NC विधायक नए कानून पर चर्चा की मांग कर रहे थे, दूसरी ओर भाजपा विधायक विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। सदन में दोनों आमने-सामने आ गए। विधानसभा में 7 अप्रैल को NC मेंबर्स ने कानून की कॉपी फाड़ी थी। 8 अप्रैल को भी NC और भाजपा विधायकों के बीच झड़प हुई थी।

वक्फ संशोधन कानून लोकसभा-राज्यसभा से पास होने के बाद 8 अप्रैल से देश में लागू कर दिया गया है। इसकी संवैधानिकता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 12 याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई के लिए तैयार है। तारीख अभी नहीं तय की है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में लगातार तीसरे दिन हंगामा

7 अप्रैल: NC के विधायक ने सदन में वक्फ कानून की कॉपी फाड़ दी। एक NC विधायक ने अपनी जैकेट फाड़कर सदन में लहराई। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्रवाई पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी। NC समेत अन्य दलों ने वक्फ कानून के खिलाफ रेजोल्यूशन लाने की बात कही थी।

8 अप्रैल: मंगलवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायकों ने सदन में बिल पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान NC और भाजपा विधायकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

9 अप्रैल: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने नए कानून पर चर्चा की मांग की। सदन में भाजपा विधायकों से बहस हुई।

भाजपा का आरोप- AAP विधायक ने हिंदुओं पर गलत टिप्पणी की

भाजपा ने आरोप लगाया है कि AAP विधायक मेहराज मलिक के हिंदुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा- हिंदू तिलक लगाते हैं लेकिन पाप करते हैं। इसका भाजपा विधायकों ने कड़ा विरोध जताया। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने मलिक की निंदा करते हुए कहा कि यह हिंदुओं का अपमान है। वहीं, मलिक ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 April 2025
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को करीब 26,000 बर्खास्त शिक्षकों को राहत दी है। कोर्ट ने कहा- जिन शिक्षकों की नियुक्ति रद्द हुई है,…
 17 April 2025
मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के वन मंत्री के पोनमुडी से शैव, वैष्णव और सामान्य रूप से महिलाओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अश्लील कमेंट करने पर सवाल किया। कोर्ट ने…
 17 April 2025
वक्फ संशोधन कानून पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन करीब 1 घंटे सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार को कानून पर जवाब देने के लिए 7 दिन का…
 17 April 2025
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की उस सलाह पर आपत्ति जताई, जिसमें उसने राष्ट्रपति और राज्यपालों को बिलों को मंजूरी देने की समय सीमा तय की थी।धनखड़…
 16 April 2025
अपनी मर्जी से शादी करने मात्र से जोड़े को सुरक्षा की मांग करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। यदि उनके साथ दुर्व्यवहार या मारपीट की जाती है तो कोर्ट…
 16 April 2025
हरियाणा में गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में बंगाली एयर होस्टेस के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस जांच शुरू करेगी। गुरुग्राम पुलिस की टीम मेदांता हॉस्पिटल जाकर उस दौरान ड्यूटी…
 16 April 2025
बेंगलुरु से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित एक निजी रिहैब सेंटर में एक मरीज के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। मरीज ने वॉर्डन के कपड़े धोने…
 16 April 2025
दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज के कमरों में गोबर और मिट्टी लीपने के मामले में वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश सिंह ने कहा कि, 'अगर इस तरीके से कमरों में गर्मी…
 16 April 2025
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने एक हाई-प्रोफाइल ठगी के मामले में आरोपी अजय कुमार नय्यर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। नय्यर पर आरोप है कि उसने…
Advt.