भोपाल में MBBS इंटर्न्स का हल्ला बोल: 1200 छात्रों ने निकाली रैली, 30 हजार रुपये स्टाइपेंड की मांग

Updated on 24-07-2026 12:22 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न्स, भावी इंटर्न्स और मेडिकल विद्यार्थियों ने गुरुवार को इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर भोपाल में विशाल एवं शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली। हमीदिया अस्पताल के गेट नंबर-दो से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई इस रैली में करीब 1200 इंटर्न्स और मेडिकल विद्यार्थियों ने भाग लिया

पूरे प्रदेश में हो रहा प्रदर्शन

विद्यार्थियों की मांग है कि वर्तमान में मिलने वाला 14,337 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रतिमाह किया जाए। उनका कहना है कि प्रदेश के मेडिकल इंटर्न्स अस्पतालों में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देते हैं, लेकिन उन्हें अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम स्टाइपेंड मिल रहा है। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) मध्य प्रदेश के यूजी विंग के अध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार राय ने बताया कि आंदोलन की शुरुआत नौ जुलाई से हुई थी।
अब तक भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, इंदौर और दतिया सहित विभिन्न शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं।

काम बहिष्कार करने की चेतावनी

स्वास्थ्य मंत्री, चिकित्सा शिक्षा विभाग, वित्त विभाग, उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय को भी मांगों से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है।
यदि सरकार जल्द स्टाइपेंड वृद्धि पर निर्णय नहीं लेती है तो शुक्रवार से प्रदेशभर के इंटर्न्स चिकित्सीय कार्य का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक स्टाइपेंड में वृद्धि नहीं होगी, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.