सिवनी, छिंदवाड़ा और मंदसौर में इसी सत्र से बढ़ सकती हैं MBBS की 50-50 सीटें

Updated on 12-06-2026 12:14 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) द्वारा नियमों में दी गई राहत के बाद, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है। इस कड़ी में सिवनी, छिंदवाड़ा और मंदसौर के मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण कार्य पूरा हो चुका है और इसी शैक्षणिक सत्र (2026-27) से इन तीनों कॉलेजों में एमबीबीएस की 50-50 अतिरिक्त सीटें बढ़ने की पूरी संभावना है।

एनएमसी के नियमों में मिली बड़ी राहत

एनएमसी ने इस आगामी सत्र के लिए पहले से चली आ रही 150 सीटों की अधिकतम सीमा को स्थगित कर दिया है, जिससे कॉलेजों को अपनी क्षमता के अनुसार अधिक सीटों के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका मिला है।

हालांकि, इसके लिए कॉलेजों को बढ़ी हुई सीटों के अनुपात में पर्याप्त फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर, बेड क्षमता, आधुनिक उपकरण और अस्पताल में मरीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। विभाग ने राज्य के अन्य अधिकांश मेडिकल कॉलेजों से भी इन बुनियादी सुविधाओं का पूरा ब्यौरा मांगा है।

कुल 1773 सीटों की बढ़ोतरी का प्रस्ताव

राज्य सरकार ने प्रदेश स्तर पर कुल मिलाकर एमबीबीएस की 700 और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) की 1073 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव एनएमसी को भेजा है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही राज्य में सरकारी एमबीबीएस सीटें 3025 से बढ़कर 3725 हो जाएंगी।इसी तरह, पीजी की सरकारी सीटें भी 1489 से बढ़कर 2562 हो जाएंगी (निजी क्षेत्र सहित कुल 3421 सीटें)। इस निर्णय से डॉक्टर बनने का सपना देख रहे मध्य प्रदेश के हजारों युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
 16 September 2026
गोंडा: कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये की…
 16 September 2026
जयपुर: मरू प्रदेश के नाम से विख्यात राजस्थान के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राजस्थान ने पर्यावरण संरक्षण हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कीर्तिमान कायम किया है।…
 16 September 2026
पटना: अब तक हर चुनाव में पटना शिक्षक क्षेत्र से एक नया कमाल करने वाले बीजेपी के उम्मीदवार प्रोफेसर नवल यादव की नैया इस बार डगमगा गई है। जनसुराज ने…
 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
Advt.