हवाई सफर पर मिडिल ईस्ट युद्ध की मार, एयर टर्बाइन फ्यूल के दाम बढ़ने से किराया बढ़ा, भोपाल से दिल्ली का सफर 4500 के पार

Updated on 08-04-2026 11:24 AM

भोपाल। मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण कच्चे तेल और एयर टर्बाइन फ्यूल एटीएफ के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसका असर हवाई किराये पर भी नजर आने लगा है। भोपाल से अब सस्ते किराये में टिकट नहीं मिल रहे हैं। लेट नाइट पुणे उड़ान में भी किराया बढ़ गया है। भोपाल से दिल्ली तक सर्वाधिक सात उड़ानें हैं। इस रूट पर भी फेयर साढ़े चार हजार से अधिक हो गया है। हाल ही में एयरलाइंस कंपनियों ने घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया था।

इससे किराये में 500 रुपये तक प्रति सीट बढ़ोतरी हुई थी। अब युद्ध के माहौल के बार एयर टर्बाइन फ्यूल जिसे जेट फ्यूल भी कहा जाता है के दाम बढ़ रहे हैं। पिछले एक माह में ही एटीएफ के दाम दो गुना तक हो गए हैं। इस कारण अब सस्ते किराये वाले टिकट मिलना लगभग बंद हो गए हैं। फ्यूल के बढ़े हुए खर्च को एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों से ही वसूल कर रही हैं। इस वर्ष किसी भी कंपनी ने भोपाल के यात्रियों को लो फेयर स्कीम का लाभ नहीं दिया है।

मई में किराया और बढ़ सकता है

मई माह में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होंगे। ऐसे में किराये में और अधिक बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल भोपाल से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद, रायपुर एवं नवीं मुंबई तक किसी भी रूट पर किराया साढ़े चार हजार से कम नहीं है। पुणे उड़ान भोपाल से सुबह तीन बजे रवाना होती है। आमतौर पर लेट नाइट उड़ानों में किराया कम होता है पर अभी इस उड़ान में भी किराया छह हजार रुपये तक पहुंच गया है।

ट्रेवल्स एजेंट ओमप्रकाश शेरू का कहना है कि इस समय युद्ध के कारण विदेशी रूट पर यात्रियों की संख्या कम है। युद्ध समाप्त हुआ तो भोपाल से कनेक्टिंग उड़ानों से जाने वाले यात्री बढ़ेंगे। इसी बीच अगर एटीएफ के दाम कम न हुए तो किराया में एक और बढ़ोतरी हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
भोपाल, इस साल 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन का कैलेंडर 11 साल पुरानी याद ताजा करेगा। 2015 की तरह इस बार भी सावन के चारों सोमवार 3, 10, 17…
 30 July 2026
भोपाल, राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इससे पहले बुधवार को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने प्रदेशभर के कलेक्टरों, संभागायुक्तों और अन्य…
 30 July 2026
भोपाल, मूंग की सौ फीसदी खरीदी और खाद की व्यवस्था में ई टोकन सिस्टम को बंद करने जैसी मांगों को लेकर नर्मदापुरम से भोपाल पैदल पहुंचे किसान राजधानी में डटे रहे।किसानों…
 30 July 2026
भोपाल, तत्काल टिकट के लिए सुबह-सुबह लंबी लाइन, घंटों इंतजार और दलालों की सक्रियता जैसी शिकायतों पर अब पश्चिम मध्य रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। एक…
 30 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में एक साथ मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन सक्रिय है। भोपाल और उज्जैन में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बैतूल में बुधवार रात…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
 30 July 2026
भोपाल। समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था को बदलने की मांग को लेकर भोपाल में दो दिन से डेरा डाले हजारों किसानों ने बुधवार देर…
 30 July 2026
भोपाल। कोलार रोड स्थित अकबरपुर बाघ भ्रमण क्षेत्र में पहाड़ी कटान, अवैध खुदाई और पेड़ों की कटाई के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
Advt.