एमपी राज्यसभा चुनाव: हैदराबाद कोर्ट केस छिपाने पर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज

Updated on 10-06-2026 02:24 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र हैदराबाद के एक अदालती मामले की जानकारी छिपाने के कारण निरस्त कर दिया गया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी की आपत्ति के बाद मंगलवार को हुए इस घटनाक्रम से अब भाजपा के तीनों प्रत्याशियों- तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया।

बता दें कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों में से अपने विधायकों के संख्या बल के आधार पर कांग्रेस ने सिर्फ एक ही सीट पर प्रत्याशी घोषित किया था। बाकी दो पर अकेले भाजपा के ही प्रत्याशी थे।

शपथ पत्र में आपराधिक मामला छिपाने और संपत्तियों की गलत जानकारी पर हुई कार्रवाई

भाजपा प्रत्याशी महेश केवट के अधिवक्ता संकेत गुप्ता की ओर से रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दर्ज कराई आपत्ति में कहा गया कि मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत अपने शपथ पत्र में तेलंगाना कोर्ट में लंबित एक आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई है। वर्ष 2025 का यह मुकदमा (संख्या 4471/ 72) ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट हैदराबाद में लंबित है। आपत्ति में कहा गया कि नटराजन इस मामले से अनभिज्ञ होने का दावा नहीं कर सकतीं, क्योंकि वह पूर्व में कोर्ट के समन का जवाब दे चुकी हैं।

भाजपा की आपत्ति यह भी थी कि मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र के पार्ट ए में संपत्तियां और अन्य विषयों को घोषित किया गया, जबकि पार्ट बी में उसे निरंक (शून्य) दिखाया गया। तर्क दिया गया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक आपराधिक मामलों को छिपाने पर नामांकन निरस्त करने का प्रविधान है। इसका संज्ञान लेकर रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन पत्र निरस्त कर दिया।

विजयवर्गीय बोले- दस्तावेज तो कांग्रेस नेताओं ने ही दिए

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन ने जानकारियां छिपाई हैं, जिसके चलते उनका नामांकन पत्र निरस्त किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व तथा पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में प्रदेश में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान जनसहभागिता के माध्यम से एक…
 31 July 2026
भोपाल। शहर में बहुप्रतीक्षित ई-बस सेवा का गुरुवार से व्यावसायिक संचालन शुरू हो गया। पहले दिन सुबह छह बजे बैरागढ़ डिपो से दो रूटों पर 10 बसें उतारी गईं, जो…
 31 July 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज आरोपितों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के घर पर…
 31 July 2026
भोपाल। राजधानी में 198 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच करने के लिए आठ एसडीएम व तहसीलदार के दलों का गठन किया गया है। इनमें से गोविंदपुरा…
 31 July 2026
भोपाल। वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सरकार ने 44.42 करोड़ रुपये राजस्व अधिक रहने का अनुमान जताया है। जब बजट प्रस्तुत किया गया था, तब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थितियां सामान्य…
 31 July 2026
 भोपाल। यदि आप गैस एजेंसी कर्मचारियों द्वारा घर पर देने वाले सिलेंडरों को बिना वजन करवाए विश्वास पर ले रहे हैं तो सावधान हो जाइए... क्योंकि यह कर्मचारी आपके हक…
 31 July 2026
 भोपाल। सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने और शादी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर खुद को ''''क्रिश जैन'''' बताने…
 31 July 2026
भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची (Voter List)…
 31 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आम जनता की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए शुरू की गई 'CM हेल्पलाइन (181)' सेवा को आज 31 जुलाई को 12 साल पूरे हो चुके…
Advt.