एमपी बनेगा ड्रोन उद्योग का हब, ग्वालियर में क्लस्टर तो भोपाल आइसर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Updated on 03-09-2026 01:12 PM

 भोपाल। मध्य प्रदेश को ड्रोन निर्माण, परीक्षण, अनुसंधान और नवाचार का देश का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए सरकार ने रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है। बुधवार को मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलपमेंट कार्पोरेशन और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आइसर) भोपाल के साथ ड्रोन क्षेत्र की कंपनियों, स्टार्टअप, उद्योग संगठनों और अनुसंधान संस्थानों के साथ राउंड टेबल बैठक हुई।

इसमें ग्वालियर में प्रस्तावित ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग एंड टेस्टिंग क्लस्टर के विकास पर चर्चा हुई। साथ ही बताया गया कि आइसर में ड्रोन टेक्नोलाजी आधारित सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा

ग्वालियर में ड्रोन क्लस्टर और आइसर भोपाल में ₹85.51 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

बैठक में प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एम सेल्वेंद्रन ने ड्रोन क्षेत्र में निवेश, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने की सरकार की प्राथमिकताएं साझा कीं। प्रदेश में ड्रोन उद्योग के लिए ऐसी अधोसंरचना विकसित करने की योजना है, जिसमें निर्माण, प्रोटोटाइपिंग, कंपोनेंट टेस्टिंग, प्रमाणन और फ्लाइट टेस्टिंग जैसी सुविधाएं एक ही इकोसिस्टम में उपलब्ध हों। इसके लिए ग्वालियर में ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग एंड टेस्टिंग क्लस्टर विकसित करना प्रस्तावित है। उद्योग प्रतिनिधियों ने कामन मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं, परीक्षण प्रयोगशालाओं और उद्योग आधारित कौशल विकास को लेकर सुझाव दिए।

वहीं, जानकारी दी गई कि आइसर भोपाल में ड्रोन टेक्नोलाजी आधारित सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए 85.51 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी जा चुकी है। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आटोनामस सिस्टम, ड्रोन सिमुलेशन, डिजिटल ट्विन्स तथा यूएवी डिजाइन एवं निर्माण जैसी तकनीकों पर अनुसंधान के साथ प्रोटोटाइप परीक्षण, प्रूफ आफ कांसेप्ट, स्टार्टअप इनक्यूबेशन और नई तकनीकों के व्यावसायीकरण पर भी काम होगा।

प्रमुख कंपनियों और स्टार्टअप्स ने दिखाई साझेदारी में रुचि

सरकार केवल ड्रोन निर्माण तक सीमित नहीं है। कुशल मानव संसाधन तैयार करने, स्टार्टअप को बढ़ावा देने और उच्च मूल्य वाले रोजगार के अवसर पैदा करने पर भी जोर है। राउंड टेबल में गरुड़, डीएफआइ, आइडिया फोर्ज, एनएफएसयू, प्रखर और आइजेडआइ सहित अनेक कंपनियों एवं संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए और अनुसंधान एवं विकास, पायलट प्रोजेक्ट और प्रतिभा विकास में राज्य के साथ साझेदारी में रुचि दिखाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.