मिंट्रा की सीईओ ने दिया रिजाइन, तीन महीने में कई टॉप अधिकारियों ने छोड़ा फ्लिपकार्ट का साथ

Updated on 03-04-2026 12:25 PM
नई दिल्ली: फ्लिपकार्ट की फैशन ई-रिटेलर कंपनी मिंट्रा की सीईओ नंदिता सिन्हा ने रिजाइन दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। सिन्हा की लीडरशिप में मिंट्रा ने फाइनेंशियल ईयर 2024 में प्रॉफिट में आई थी और उसके बाद से कंपनी का मुनाफा सुधरा है। जनवरी में मिंट्रा के सीएफओ अभिषेक गुप्ता ने रिजाइन दिया था जबकि मार्च में फ्लिपकार्ट ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरामन ने भी कंपनी को बाय-बाय कह दिया था। वॉलमार्ट के मालिकाना हक वाली फ्लिपकार्ट 12 से 15 महीनों में आईपीओ की तैयारी कर रही है।

मनीकंट्रोल ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नंदिता सिन्हा मिंट्रा छोड़ने जा रही हैं। वह एक दशक से भी अधिक समय से मिंट्रा के साथ जुड़ी थीं और उन्हें 2022 में मिंट्रा का सीईओ बनाया गया था। एक सूत्र ने बताया कि सिन्हा अगले कुछ हफ्तों में कंपनी छोड़ सकती हैं। उनकी जगह शेरोन पेस को कमान सौंपी जा सकती है जो अभी फ्लिपकार्ट फैशन की हेड हैं। पेस नवंबर 2025 तक मिंट्रा में चीफ बिजनेस ऑफिसर थीं।

कैसे हुई शुरुआत?

इस बारे में फ्लिपकार्ट और मिंट्रा ने उन्हें भेजे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। सिन्हा ने भी उन्हें भेजे गए मैसेज का जवाब नहीं दिया। फ्लिपकार्ट की स्थापना सचिन और बिन्नी बंसल ने की थी। 2018 में अमेरिका की दिग्गज रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट में 77 फीसदी हिस्सेदारी 16 अरब डॉलर में खरीदी थी। फ्लिपकार्ट ने हाल में अपना होल्डिंग स्ट्रक्चर सिंगापुर से भारत शिफ्ट किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.