लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज! एमपी में खुले बोरवेल और सेप्टिक टैंक से हादसों पर अब होगी बर्खास्तगी की कार्रवाई

Updated on 31-07-2026 11:57 AM

भोपाल। प्रदेश में अब खुले सेप्टिक टैंक या बोरवेल से हादसे हुए तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन से लेकर बर्खास्त तक करने की कार्रवाई की जाएगी। ओंकारेश्वर की घटना के बाद मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। ऐसी दुर्घटनाओं पर जवाबदेही तय कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित प्रकरण की विभागीय जांच की जाएगी।

दुर्घटना में लापरवाही करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित किया जाएगा। अगर विभागीय जांच में दोषी पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। ओंकारेश्वर के पहले भी प्रदेश में खुले और असुरक्षित सेप्टिक टैंकों के कारण कई हादसे हुए हैं। पिछले माह जून में ही बैतूल जिले के मुलताई में और जबलपुर में अक्टूबर 2025 में दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी।

प्रदेश के अन्य शहरों में भी ऐसी ही कई घटनाएं हुई हैं। राज्य शासन द्वारा सेप्टिक टैंक और बोरवेल खुले न छोड़े जाने की सख्त हिदायत है। कार्रवाई के लिए शासन ने गाइडलाइन भी बनाई है, लेकिन सख्ती न होने से बार-बार हो रही ऐसी लापरवाही आमजन के लिए जानलेवा साबित हो रही है।

सेप्टिक टैंक में गिरने की हालिया घटनाएं

ओंकारेश्वर (25 जुलाई 2026): ब्रह्मपुरी पार्किंग क्षेत्र में एक खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से नागपुर के तीन वर्षीय मासूम बच्चे (तनुष) की मौत हो गई। इस मामले में नगर परिषद ने ही अतिक्रमण हटाने के दौरान सेप्टिक टैंक खुला छोड़ दिया था, जिससे नागपुर के बच्चे के गिरने का हादसा हो गया।

जबलपुर (26 अक्टूबर 2025): अस्पताल परिसर में बने एक खुले सेप्टिक टैंक में खेलते समय गिर जाने से दो सगे भाइयों (मासूम बच्चों) की डूबने से मौत हो गई थी।

बैतूल (10 जून 2026): बुधवार की शाम को मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के अंतर्गत परमंडल (भगत सिंह वार्ड) में हुई थी. इस हादसे में डिवटिया गांव के निवासी दो सगे भाइयों, संजय पंवार और विजय पंवार की सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग निकालते समय जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.