एमपी में 8 अप्रैल से नया सिस्टम,5 दिन रहेगी गर्मी:2 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर सबसे ज्यादा तपेंगे

Updated on 04-04-2025 01:13 PM

मध्यप्रदेश में अगले 5 दिन तक तेज गर्मी पड़ेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में पारा 2 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा, जबकि जबलपुर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर संभाग में भी गर्मी बढ़ेगी। इससे पहले गुरुवार को भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में ओले, बारिश और तेज हवा का असर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश में पिछले चार दिन से मौसम बदला रहा। कई जिलों में ओले गिरे। आकाशीय बिजली भी गिरी, जबकि बारिश और तेज आंधी चली। यह सिस्टम अब कमजोर पड़ जाएगा। जिससे शुक्रवार को बारिश का अलर्ट नहीं है। कुछ जिलों में बादल जरूर छा सकते हैं।

दूसरी ओर, भोपाल समेत कई शहरों में दिन के पारे में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसका असर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। यानी, एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

4 अप्रैल: इस दिन मौसम साफ हो जाएगा, जिससे बारिश होने की संभावना नहीं है। 5 अप्रैल : दिन के पारे में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल में गर्मी का असर अधिक रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 April 2025
मप्र और गुजरात के बीच स्टेच्यू यूनिटी के पास बहुत जल्द क्रूज शुरू हो जाएगा। पहली बार प्रदेश में इलेक्ट्रिक क्रूज चलाए जाने की तैयारी है। इसके लिए पर्यटन बोर्ड…
 05 April 2025
संपत्ति के मामले में भी मप्र के आईएएस अधिकारी ‘जमींदार’ से कम नहीं। मुख्य सचिव अनुराग जैन की प्रॉपर्टी मप्र के साथ उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी है। केंद्रीय…
 05 April 2025
प्रदेश के ढाबों और होटलों में संचालित होने वाले वेश्यालयों से पकड़ी जाने वाली महिला सेक्स वर्कर्स को अब आरोपी नहीं बनाया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने इसको लेकर सभी जिलों…
 05 April 2025
गर्मी के इस सीजन में पहली बार मध्यप्रदेश में हीट वेव यानी, लू का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के…
 05 April 2025
भोपाल के अन्ना नगर में रहने वाले युवक रोहन मोरे ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले कलाई की नस काटकर सुसाइड की कोशिश की थी। आत्महत्या…
 05 April 2025
भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए मात्र 200 रुपए से शुरू होने वाली आरामदायक और किफायती ठहरने की सुविधा का शुभारंभ हो गया। भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6…
 05 April 2025
 भोपाल : प्रदेश की सभी बिजली कंपनियों में काम कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू होगी। इसमें लाभार्थी को पांच से 25 लाख रुपये तक की कैशलेस…
 05 April 2025
 भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का तीसरे चरण का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ है। छह अप्रैल से चौथे चरण का मूल्यांकन कार्य…
 05 April 2025
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 'वसुधैव कुटुंबकम' के विचार वाली भारतीय संस्कृति संपूर्ण विश्व को परिवार मानती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में…
Advt.