भोपाल के अकबरपुर बाघ भ्रमण क्षेत्र में अवैध खुदाई पर NGT सख्त

Updated on 30-07-2026 01:19 PM

भोपाल। कोलार रोड स्थित अकबरपुर बाघ भ्रमण क्षेत्र में पहाड़ी कटान, अवैध खुदाई और पेड़ों की कटाई के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कलेक्टर, नगर निगम, वन विभाग और मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया है। एनजीटी ने यह नोटिस नवदुनिया में नौ जुलाई को "बाघ भ्रमण क्षेत्र अकबरपुर में पहाड़ी को उजाड़ रहे थे भूमाफिया, रहवासियों ने किया विरोध..." शीर्षक से प्रकाशित समाचार पर स्वत: संज्ञान लेकर जारी किए हैं।

एनजीटी ने आदेश में बताया कि समाचार के अनुसार, रहवासियों ने आरोप लगाया गया था कि सर्वे नंबर-तीन, अकबरपुर की सरकारी भूमि पर जेसीबी और पोकलेन मशीनों से लगातार खुदाई कर पहाड़ी को समतल किया जा रहा है तथा बड़ी संख्या में हरे-भरे पेड़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। दानिश हिल्स व्यू कालोनी के रहवासियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और हंगामा किया। मशीन संचालकों से अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई वैध सरकारी अनुमति नहीं दिखाई गई।

अधिकरण ने कहा कि संबंधित क्षेत्र बाघों के विश्राम स्थल के रूप में जाना जाता है, जहां मोर, हिरण सहित अन्य वन्यजीवों का नियमित आवागमन रहता है। लगातार खुदाई, पहाड़ी कटान और भारी मशीनों के शोर से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इससे वन्यजीवों के रिहायशी क्षेत्रों की ओर आने और मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा भी बढ़ सकता है।

एनजीटी ने पर्यावरण से जुड़ा गंभीर मुद्दा माना

एनजीटी ने प्रथम दृष्टया माना कि मामले में पर्यावरण से जुड़ा गंभीर प्रश्न उठता है। इसके बाद मध्यप्रदेश शासन, भोपाल कलेक्टर, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भोपाल नगर निगम और वन विभाग को प्रतिवादी बनाकर नोटिस जारी किया है। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय संयुक्त समिति गठित की है, जिसमें कलेक्टर और मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नामित प्रतिनिधि शामिल होंगे। समिति को मौके का निरीक्षण कर छह सप्ताह के भीतर तथ्यात्मक एवं कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.