बजट में जनता पर कोई बोझ नही, कोई नया कर प्रस्तावित नही: चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी
Updated on
28-04-2026 05:52 PM
कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए विकास को नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताया। बजट प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनआकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में कवर्धा शहर विकास की उंचाईयों को आगे बढ़ायेगा।
प्रस्तुत बजट को परिषद की सभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। अध्यक्षीय कार्यकाल का दूसरा बजट “विकास, विश्वास और जनसेवा” की भावना पर आधारित है। नगर पालिका परिषद जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए हर वर्ग के हितों का ध्यान रखेगी और कवर्धा को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त शहर बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगी। बजट में कोई नया कर प्रस्तावित नही किया गया है उन्होनें बजट पूर्व परंपरा अनुसार राष्ट्रगान व राजगीत की धुन से कार्यवाही शुरू की।
शहर विकास के लिए विशेष प्रावधान नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रवंशी ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने, सड़क एवं नाली निर्माण, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, उद्यानों के विकास तथा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कवर्धा तेजी से विकसित हो रहा शहर है और आने वाले वर्षों में इसे आधुनिक एवं व्यवस्थित नगर के रूप में पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनता के विश्वास और सहभागिता से ही विकास का यह संकल्प पूर्ण होगा।
अनमानित आय व्यय पत्रक इस प्रकार आगामी वित्तीय वर्ष हेतु अनुमानित आय व्यय पत्र बजट प्रस्तुत किया गया है इसमें वर्ष 2026-27 हेतु अनुमानित आय 9397.18 लाख (अक्षरी-तिरानवे करोड़ सन्तानवे लाख अठ्राह हजार रूपये) तथा व्यय 9380.70 (अक्षरी-तिरानवे करोड़ अस्सी लाख सत्तर हजार रूपये) प्रस्तावित किया गया है इस प्रकार बजट में 16 लाख 47 हजार का लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया है।
शहर के 10 चौक-चौराहांे का सौंदर्यीकरण नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत करपात्री चौक, संतगाडगे चौक, सहस्त्र बाहु चौक, करपात्री चौक, मिनीमाता चौक, शहीद कौशल यादव चौक, परशुराम चौक, झंडा चौक, ऋषभ देव चौक का सौंदर्यीकरण, तालाबों का सौंदर्यीकरण में रेवाबंद तालाब, बावा तालाब, डबरी तालाब, वार्ड क्रं. 26 स्थित तालाब का जीर्णोद्वार कार्य होगा। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने अपने बजट प्रस्तुत करते हुए बताया कि विकास के लिए इस बजट शहर विकास के लिए अनुमानित लागत राशि का बजट प्रस्तुत किया गया है जिसमें शासन से राशि मांग के अनुरूप कार्य कराया जाना प्रस्तावित रहेगा। उन्होनें अधोसंरचना विकास अंतर्गत आवश्यकतानुसार शहर के वार्डो में सीसी रोड, नाली निर्माण, पुराने डिवाईडरों का जीर्णोद्वार एवं नवीन डिवाईडर का निर्माण, डिवाईडरों मंे लगे पुराने पोल का हटाकर नवीन पोल एवं 400 नग नया स्ट्रीट लाईट पोल की स्थापना कार्य, राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे नवीन मछली एवं मटन मार्केट का निर्माण किया जोगा।
स्वच्छता के क्षेत्र होगा अनुकरणीय पहल स्वच्छता के क्षेत्र में नवीन एस.टी.पी. (सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण, कवर्धा शहर के प्रमुख नालियों का डेªनेज सिस्टम तैयार किया जाना, पुराने एस.टी.पी. प्लांट का जीर्णोद्वार कार्य, घर-घर कचरा संग्रहण हेतु नवीन डस्टबीन का वितरण, डोर टू डोर कचरा संग्रहण हेतु ऑटा, टिप्पर की व्यवस्था करना, घर-घर कचरा संग्रहण पश्चात् कचरो का पुर्नचक्रीकरण (रिसाईकलिंग कार्य) हेतु नवीन प्रोससिंग प्लांट की स्थापना ताकि प्लास्टिक कचरों से मुक्ति मिले।
आगामी वर्ष में इन कार्यो पर फोकस नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी द्वारा नगर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष में पेश किया गया। यह उनके कार्यकाल का पहला बजट था। इस बजट में नगर पालिका क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रस्ताव किया गया, जिसमें अधोसंरचना, केन्द्र प्रवर्तित योजना, राज्य प्रवर्तित योजना, पार्षद निधि, अध्यक्ष निधि, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा, जल आपूर्ति, और स्वच्छता संबंधित कार्यो को शामिल किया गया है।
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08 सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…