
नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच की आखिरी सीटी बजने बाद जापान के फैंस ने स्टैंड्स में मौजूद कचड़ा उठाना शुरू कर दिया। बाहर निकलने के लिए ब्लू बैग में फैंस ने वहां मौजूद कचड़ा उठा लिया।
सोशल मीडिया इसका फोटो और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस काम के लिए दुनिया भर में जापान की तारीफ हो रही है। यह मुकाबला अमेरिका के डलास स्थित एटीएंडटी स्टेडियम में खेला गया था।
2022 में भी जापानी फैंस ऐसा कर चुके
जापान के फुटबॉल फैंस पहले भी इस तरह मैच के बाद स्टेडियम से कुड़ा उठा चुके हैं। 2022 फीफा विश्व कप में जर्मनी के खिलाफ जीत के बाद भी जापान के फैंस ने स्टेडियम ऐसी ही गंदगी साफ की थी।
इस मुकाबले में नीदरलैंड्स की जीत पक्की लग रही थी और मुकाबला अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका था। 88वें मिनट में जापान को कॉर्नर मिल गया। कोकी ओगावा का शॉट दाइची कामदा पर पहुंचा और उन्होंने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। इस गोल के साथ ही जापान ने स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया।