छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन, सरकार पर दमन का आरोप

Updated on 18-04-2026 06:13 PM
रायपुर। प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे छात्रों को पुलिस द्वारा रोकने के बाद मामला और गरमा गया।

आंदोलनरत छात्रों का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोका। इसे लेकर संगठन ने राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है।NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने सरकार की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है और इसे लंबे समय तक टालना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनाव की घोषणा नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।संगठन की ओर से सरकार के सामने कई मांगें रखी गई हैं, जिनमें छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली, निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया, चुनाव तिथियों की घोषणा और छात्र प्रतिनिधियों को मान्यता देना शामिल है।NSUI रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने भी कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में छात्र संघ चुनाव जल्द कराए जाएं, ताकि छात्रों को अपनी बात रखने का मंच मिल सके।
इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। NSUI ने साफ किया है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.