'PAF तैयार', ऑपरेशन सिंदूर के 1 साल पूरे होने पर तिलमिलाया पाकिस्तान, मुनीर सेना की भारत को गीदड़भभकी

Updated on 07-05-2026 11:38 AM
इस्लामाबाद: भारतीय सशस्त्र बलों ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पाकिस्तानी सेना ने भारत को गीदड़भभकी दी है। पाकिस्तान की सेना की प्रोपैगैंडा विंग ISPR ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ दुश्मन की किसी भी साजिश का जवाब और भी ज्यादा ताकत, सटीकता और पक्के इरादे से दिया जाएगा, जो दुश्मन ने 'मरका-ए-हक' के दौरान देखे थे। पिछले साल मई की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान के बीच 88 घंटे का तीखा सैन्य संघर्ष हुआ था। इसे पाकिस्तान की सरकार ने मरका-ए-हक (सच्चाई की लड़ाई) नाम दिया है।

भारत ने पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बैठे आतंकियों के खिलाफ सटीक हवाई हमले किए थे। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भारत के खिलाफ हमले किए जिससे दोनों के बीच तेज सैन्य टकराव शुरू हो गया, जो 10 मई को सीजफायर के साथ खत्म हुआ।

पाकिस्तानी सेना ने क्या कहा?

भारतीय के साथ हुए सैन्य टकराव की पहली सालगिरह के मौके पर बुधवार देर रात जारी एक बयान में पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने इसे देश के सैन्य इतिहास का अहम अध्याय बताया जिसने राष्ट्रीय आत्मविश्वास को मजबूत किया।

ISPR ने अपने बयान में कहा कि यह मील का पत्थर पाकिस्तान की वायु सेना के भविष्य के लिए तैयार वायु शक्ति बनने की दिसा में उसके पक्के सफर को दिखाता है। इसमें कहा गया कि पाकिस्तान की वायु सेना खुद को भविष्य पर केंद्रित और सक्षम वायु शक्ति के रूप में लगातार मजबूत कर रही है और देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

पाकिस्तान को बताया शांतिप्रिय देश

दिलचस्प बात है कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकवाद फैलाने के लिए दुनियाभर में कुख्यात पाकिस्तान को शांति प्रिय देश बताया है। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान के लिए शांति हमेशा उससे सम्मान, गरिमा और संप्रभु समानता से जुड़ी रही है, जिसे उससे अलग नहीं किया जा सकता है। ISPR ने कहा कि देश की सेनाएं पहले से कहीं ज्यादा केंद्रित होकर भविष्य के युद्धक्षेत्र के लिए तैयार हैं और अपनी मातृभूमि पर होने वाले किसी भी हमले का निर्णायक जवाब देने को तत्पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.