अब PNG लाइन में नहीं आएगी दिक्कत:राजधानी में नेटवर्क विस्तार को लेकर फैसला

Updated on 04-04-2026 11:37 AM
भोपाल, राजधानी में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क के विस्तार को तेज करने के लिए केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। नए निर्देशों के तहत अब पीएनजी पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खुदाई की अनुमति नगर निगम को तुरंत देनी होगी। अब तक अनुमति प्रक्रिया में देरी ही काम की सबसे बड़ी अड़चन बनी हुई थी।

कई इलाकों में सोसायटी और कॉलोनियां भी अनुमति देने में आनाकानी करती थीं, लेकिन नए नियम लागू होने के बाद अब कोई भी सोसायटी पीएनजी लाइन बिछाने से इनकार नहीं कर सकेगी। हालांकि, जमीन पर काम के दौरान सीवर, पानी और बिजली की मौजूदा लाइनों से टकराव अभी भी बड़ी तकनीकी चुनौती बना हुआ है, जिससे काम की गति प्रभावित हो रही है।

40 हजार से 5.5 लाख कनेक्शन तक कैसे पहुंचेगा लक्ष्य?

भोपाल में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट को वर्ष 2018 में मंजूरी मिली थी और 2021 में पहला कनेक्शन जारी किया गया। अब तक केवल 40 हजार घरों तक ही पीएनजी पहुंच पाई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगले 6 वर्षों में 5.50 लाख कनेक्शन देने का लक्ष्य किस तरह हासिल किया जाएगा।

नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन के अनुसार, केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत अब पाइपलाइन बिछाने के लिए सभी जरूरी अनुमतियां नियमानुसार और समय पर दी जाएंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.