मॉर्च्युरी के बाहर स्ट्रेचर पर कर दिया शव का चीर-फाड़:भोपाल के हमीदिया अस्पताल की शर्मनाक लापरवाही

Updated on 28-05-2026 11:30 AM
 भोपाल, भोपाल के प्रतिष्ठित हमीदिया अस्पताल से संवेदनशीलता और नियमों को ताक पर रखने वाला वीडियो सामने आया है। अस्पताल परिसर में मॉर्च्युरी (शवगृह) के अंदर जाने वाले खुले रास्ते पर ही एक शव का पोस्टमॉर्टम कर दिया गया। इस दौरान वहां मौजूद आम लोग और मरीजों के परिजन डॉक्टरों की इस चीर-फाड़ को देखते रहे।

शव से आ रही तेज बदबू के कारण वहां खड़े कई लोगों को मजबूरन दूर भागना पड़ा, लेकिन डॉक्टरों ने संवेदनशीलता की सारी हदें पार कर दीं।

बजरिया इलाके से लाया गया था शव, नहीं हुई थी पहचान

दरअसल, बजरिया थाना क्षेत्र से पुलिस एक व्यक्ति का शव पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर आई थी। उसकी पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन शव को एम्बुलेंस से उतारकर मॉर्च्युरी के अंदर ले जाने के बजाय अंदर जाने वाले रास्ते पर ही रख दिया गया।

इसके बाद दो डॉक्टरों ने बिना किसी परदे या शेड के खुलेआम नीचे स्ट्रेचर पर ही शव का पोस्टमॉर्टम (चीर-फाड़) शुरू कर दिया।

डॉक्टरों की अजीब दलील बनाम वायरल वीडियो का सच

जब इस मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन और फॉरेंसिक विभाग से सवाल किए गए तो उनकी दलीलें वायरल वीडियो के सामने पूरी तरह झूठी साबित होती दिखीं।

मामले में गांधी मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग के एचओडी डॉ. आशीष जैन ने कहा- कुछ विशेष मामलों में शवों का पोस्टमॉर्टम मॉर्च्युरी के बाहर बने शेड वाले एरिया में किया जाता है, जबकि सामान्य प्रक्रिया वाले पोस्टमॉर्टम अंदर ही होते हैं। खुले एरिया में केवल शवों की सफाई की जाती है।

दावों की खुली पोल: वीडियो और बयानों में बड़ा विरोधाभास

अस्पताल प्रशासन के दावों और मौके के वीडियो फुटेज में साफ तौर पर अंतर (विरोधाभास) देखा जा सकता है। HOD ने दावा किया कि बाहर सिर्फ शव की सफाई या कीड़े हटाए जाते हैं, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि डॉक्टर सीधे स्ट्रेचर पर ही मुख्य पोस्टमॉर्टम (चीर-फाड़) कर रहे हैं।

दावा शेड वाले एरिया का था, जबकि शव को मॉर्च्युरी के मुख्य रास्ते पर खुले में रखा गया था, जहां से लोगों की लगातार आवाजाही हो रही थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.