एमपी में मूंग खरीदी पर प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़कर भोपाल में दाखिल हुए दो हजार किसान, सरकार ने 8 टन कोटे का भेजा प्रस्‍ताव

Updated on 29-07-2026 12:27 PM

भोपाल। प्रदेश में मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इसके साथ ही खाद वितरण व्यवस्था में सुधार को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को किसानों की 'किसान क्रांति पैदल यात्रा' भोपाल पहुंच गई।

पुलिस की तमाम नाकाबंदी और चेतावनियों के बावजूद करीब दो हजार किसान बैरिकेडिंग तोड़ शहर में प्रवेश कर गए। दोपहर के समय किसानों ने मंडीदीप स्थित भोपाल सीमा पर कलियासोत नदी के ब्रिज के पास लगी पुलिस की भारी बैरिकेडिंग तोड़ दी। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए और 'जय जवान-जय किसान' के नारे लगाते हुए किसान पैदल ही शहर की ओर बढ़े।उनके पीछे ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य वाहनों का एक बहुत बड़ा काफिला भी राजधानी में दाखिल हुआ। किसान का एक लक्ष्य था कि मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना है। हालांकि, पुलिस ने मशक्कत के बाद उन्हें बागसेवनिया के आरआरएल तिराहे के पास रोक लिया है। फिलहाल प्रशासन और किसान नेताओं के बीच बातचीत चल रही है और चर्चा पूरी होने तक उन्हें वहीं रोका गया है।

मूंग उपार्जन का कोटा आठ लाख टन करने मप्र सरकार ने भेजा प्रस्ताव

भोपाल में डेरा डालकर बैठे हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर जिलों के किसानों की मांग को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने किसानों संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में मूंग के उपार्जन, खाद की वितरण व्यवस्था सहित अन्य मांगों को लेकर चर्चा हुई। इसमें सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के साथ खाद की उपलब्धता को लेकर तथ्यात्मक स्थिति से अवगत कराया गया।

उधर, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, कृषि उत्पादन आयुक्त केसी गुप्ता, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई के साथ बैठक की और स्थिति को जाना। वहीं, मुख्यमंत्री के बाद कृषि मंत्री ने मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मूंग के उत्पादन की स्थिति को सामने रखते हुए कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी है और हमेशा उनके साथ खड़ी है। किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि प्रदेश की ओर से 14 मई और तीन जुलाई को ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन का कोटा आठ लाख छह हजार टन करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जा चुका है।

25 जुलाई को फिर पत्र भेजा गया। इसके साथ ही यह भी बताया कि ग्रीष्मकालीन मूंग का क्षेत्रफल लगभग 14.30 लाख हेक्टेयर है। उत्पादन 20.16 लाख टन संभावित है। पिछले साल 4.19 लाख टन का लक्ष्य दिया गया था, इसके विरुद्ध 7.72 लाख टन का उपार्जन किया गया। प्रदेश में इस वर्ष 3.47 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इनमें से 82 हजार ने मूंग बेची है।

शांति बनाए रखने की अपील

कृषि मंत्री ने किसानों से शांति बनाए रखने और संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील करते हुए कहा कि सरकार और किसान एक-दूसरे के सहयोगी हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आपसी संवाद और सकारात्मक प्रयासों से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा। प्रदेश में खरीदी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाया जाएगा। उधर, कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि किसानों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लें। पार्टी किसानों के साथ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.