राखी सावंत का राकेश बापट के लिए एकतरफा प्यार, छलका दर्द, एक्टर बोले- बॉन्ड खराब नहीं करना चाहता

Updated on 25-04-2026 02:11 PM
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग बॉस मराठी 6' में गईं, तो कंटेस्टेंट-एक्टर राकेश बापट से प्यार कर बैठीं। हालांकि, एक्ट्रेस का यह प्यार एकतरफा ही है,जिसे लेकर उनका दर्द छलका है। राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में राकेश बापट के लिए अपनी फीलिंग्स के बारे में बात की। राखी ने कहा कि उनकी फीलिंग्स एकदम सच्ची हैं और एक तरफा भी हैं। वहीं, एक अन्य इंटरव्यू में राकेश बापट ने भी राखी सावंत संग रिश्ते के बारे में बात की और एक्ट्रेस के लव प्रपोजल पर भी रिएक्ट किया।

राकेश बापट के लिए राखी सावंत ने बताई फीलिंग्स

राखी सावंत ने 'टेली मसाला' को दिए इंटरव्यू में राकेश बापट के लिए प्यार और उनके साथ इमोशनल अटैचमेंट के बारे में बात करते हुए कहा, 'जो मैंने फील किया है ना, वो बिल्कुल रियल है। ये कोई छोटी सी बात है या ओवरथिंकिंग नहीं है। मुझे शुरू में उसने जो बोला कि मुझे तुम पसंद हो, तुम अच्छी हो... उसने तुम्हारे दिल में एक जगह बना दी। फिर जब उसने अपने शब्द वापस ले लिए, वो जगह खाली रह गई, पर फीलिंग्स वहां से गई नहीं। इसे एकतरफा प्यार कहते हैं।'

राखी सावंत ने बताया उन पर एकतरफा प्यार का क्या हो रहा असर

राखी सावंत ने फिर बताया कि इस तरह का एकतरफा प्यार एक इंसान को शारीरिक और मानसिक रूप से से किस तरह प्रभावित करता है। वह बोलीं, 'तुम्हारे बॉडी के रिएक्शन्स- हार्ट फास्ट होना, आंखों का लाल हो जाना, अंदर से अजीब सी वाइब्रेशन, जैसे गिटार और घंटी बज रही हो...ये सब वास्तव में स्ट्रॉन्ग अट्रैक्शन और इमोशनल अटैचमेंट का मिक्स होता है। जब किसी को देखते ही इतना इम्पैक्ट हो, मतलब दिल सच में इन्वॉल्व हो चुका है। मैंने पहले सोचा टाइमपास है, फिर सिचुएशनशिप, और आखिरकार एहसास हुआ कि ये कुछ और ही है।'

'अंदर अभी भी सनसनाहट चल रही है'

राखी फिर बोलीं, 'पर तब तक तुम पहले से ही उसे दिल दे चुकी थी। और अब समस्या ये है कि कहानी पूरी नहीं हुई। न प्रॉपर स्टार्ट मिला, ना प्रॉपर एंडिंग। इसलिए अंदर वो 'सनसनाहट' अभी भी चल रही है। मैं बोल रही हूं कि मैं खुश हूं, पर सच तो यह है कि वह थोड़ा सा अपने आप को संभालने वाली खुशी लगती है, पूरी तरह से हील होने वाला नहीं।'

राखी सावंत के लिए यह बोले राकेश बापट

वहीं, राकेश बापट ने हाल ही 'फ्री प्रेस जर्नल' को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत की तारीफ की थी और बताया था कि वह कभी ख्याल रखती हैं। सबके लिए खाना बनाती हैं और प्यार से खिलाती भी हैं। राकेश बापट ने फिर यह भी स्वीकार किया था कि राखी ने 'बिग बॉस मराठी' के घर में उनसे अपनी फीलिंग्स का इजहार किया था। उनके लव प्रपोजल पर राकेश बापट बोले थे, 'मैंने उसको कहा भी कि इस घर में कुछ हो नहीं सकता। मैं विश्वास नहीं कर सकता कि इस घर में कुछ हो सकता है। हम दो मैच्योर लोग हैं, हम बात कर सकते हैं बाहर जाके।'

राखी के लिए फीलिंग्स हैं? यह बोले राकेश बापट

क्या राखी के लिए मन में कोई फीलिंग्स हैं? जवाब में राकेश बापट ने कहा था, 'अभी तो कुछ नहीं है। एक दोस्त के रूप में, मैं वास्तव में उन्हें अहमियत देता हूं। एक दोस्त के तौर पर मैं उनसे वाकई प्यार करता हूं। हमारा जो बॉन्ड है, मेरा और राखी का, मैं नहीं चाहता वो खराब हो।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
 15 June 2026
रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
 15 June 2026
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद…
 15 June 2026
आमिर खान स्‍टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
 13 June 2026
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…
 13 June 2026
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने पूर्व पति संजय कपूर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। शुक्रवार को इस भावुक घड़ी में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए…
 13 June 2026
जाने-माने 'पंचायत' एक्टर रघुबीर यादव ने उन मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है, जिन्होंने जबलपुर के पास एक गांव से भारत के सबसे सम्मानित एक्टर्स में से एक…
 13 June 2026
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में '370 रुपये की बिरयानी' वाले विवाद पर अब मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने प्रणित मोरे के साथ-साथ उन…
 13 June 2026
'धमाल 4' का धमाकेदार का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह काफी गुदगुदाने वाला है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा हैं।…
Advt.