48 दिन से जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने फिर मांगी जमानत, अदालत में आज होगी सुनवाई

Updated on 21-07-2026 12:16 PM

भोपाल में चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में आरोपित रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह ने एक बार फिर जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सोमवार को उनकी ओर से भोपाल जिला अदालत में जमानत आवेदन दायर किया गया।

इस आवेदन पर मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई होगी। गिरिबाला सिंह पिछले 48 दिनों से न्यायिक हिरासत में जेल में हैं

पहले मिल चुकी थी जमानत

  • त्विषा शर्मा की 12 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद कटारा हिल्स थाना पुलिस ने 14 मई को गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसी दिन गिरिबाला सिंह ने जिला अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी।
  • 15 मई को सुनवाई के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन मृतका के परिजनों ने इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी। 27 मई को हाई कोर्ट ने जिला अदालत का जमानत आदेश निरस्त कर दिया।
  • सीबीआई जांच के बाद भेजे गए जेल

    हाई कोर्ट के आदेश के बाद 28 मई को सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। पूछताछ पूरी होने के बाद 2 जून को सीबीआई ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब एक बार फिर दाखिल की गई जमानत याचिका पर मंगलवार को अदालत में सुनवाई होगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
भोपाल, इस साल 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन का कैलेंडर 11 साल पुरानी याद ताजा करेगा। 2015 की तरह इस बार भी सावन के चारों सोमवार 3, 10, 17…
 30 July 2026
भोपाल, राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इससे पहले बुधवार को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने प्रदेशभर के कलेक्टरों, संभागायुक्तों और अन्य…
 30 July 2026
भोपाल, मूंग की सौ फीसदी खरीदी और खाद की व्यवस्था में ई टोकन सिस्टम को बंद करने जैसी मांगों को लेकर नर्मदापुरम से भोपाल पैदल पहुंचे किसान राजधानी में डटे रहे।किसानों…
 30 July 2026
भोपाल, तत्काल टिकट के लिए सुबह-सुबह लंबी लाइन, घंटों इंतजार और दलालों की सक्रियता जैसी शिकायतों पर अब पश्चिम मध्य रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। एक…
 30 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में एक साथ मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन सक्रिय है। भोपाल और उज्जैन में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बैतूल में बुधवार रात…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
 30 July 2026
भोपाल। समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था को बदलने की मांग को लेकर भोपाल में दो दिन से डेरा डाले हजारों किसानों ने बुधवार देर…
 30 July 2026
भोपाल। कोलार रोड स्थित अकबरपुर बाघ भ्रमण क्षेत्र में पहाड़ी कटान, अवैध खुदाई और पेड़ों की कटाई के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
Advt.