शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.15 करोड़ की ठगी का खुलासा, गुजरात-महाराष्ट्र-एमपी से 4 आरोपी गिरफ्तार

Updated on 17-08-2026 04:46 PM

रायपुर। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में साइबर ठगी से जुड़े मामले दर्ज हैं।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा ने साइबर अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की। पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की भी जांच कर रकम को होल्ड अथवा जब्त करने की कार्रवाई की है।

69 लाख की ठगी में सूरत से दो आरोपी गिरफ्तार
पहले मामले में पलारी निवासी डागेश चंद्राकर ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का झांसा देकर 69 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। थाना पलारी में अपराध क्रमांक 383/24 के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि शुभम चौहान और साबले प्रेम विश्वास ने फर्जी कंपनी और फर्जी सिम के माध्यम से अपने साथियों की मदद से फर्जी बैंक खातों में रकम जमा कराई थी। पुलिस के मुताबिक इन खातों के संबंध में अलग-अलग राज्यों के 20 से अधिक थानों और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को सूरत, गुजरात से गिरफ्तार किया गया।

12 लाख की ठगी, जबलपुर से आरोपी पकड़ा गया
दूसरे मामले में मुकेश विश्वकर्मा से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी की गई थी। भाटापारा सिटी थाने में अपराध क्रमांक 513/24 दर्ज किया गया।

जांच के बाद पुलिस ने अनुज सेन को जबलपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कटनी निवासी अनुज सेन जबलपुर और इंदौर जाकर फर्जी कंपनियां बनाता था और उन्हीं कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर साथियों के साथ साइबर ठगी करता था।

34 लाख की ठगी में महाराष्ट्र का आरोपी गिरफ्तार
तीसरे मामले में वेदप्रकाश बघेल से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर 34 लाख रुपये की ठगी की गई थी। मंदिर हसौद थाने में अपराध क्रमांक 659/25 के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की पड़ताल के दौरान विक्की लक्ष्मीचंद राहंगडाले, निवासी गोंदिया महाराष्ट्र, की भूमिका सामने आई। आरोप है कि उसने फर्जी कंपनी और सिम के माध्यम से साथियों के साथ मिलकर जयपुर राजस्थान में फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी की रकम जमा कराई।



पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की कार्रवाई से शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों को निशाना बनाने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की उम्मीद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.