साय कैबिनेट की बैठक आज:बस्तर रोडमैप, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश प्रस्ताव का रहेगा एजेंडा

Updated on 15-04-2026 12:38 PM
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज (15 अप्रैल) को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक मंत्रालय स्थित महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष (एम-5/20) में होगी। इस बैठक में कई विभागों से आए प्रस्तावों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। जरूरत के मुताबिक नई नीतियों और प्रस्तावों को मंजूरी भी दी जा सकती है।

इस बैठक में बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर अलग से विस्तृत एजेंडा रखा गया है। “बस्तर रोडमैप 2.0” के तहत सरकार क्षेत्र के लिए नई कार्ययोजना पर चर्चा करेगी, जिसमें मौजूदा योजनाओं की समीक्षा के साथ नए प्रस्ताव भी शामिल हो सकते हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत बस्तर में सड़क, कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर रहेगा। खासतौर पर अंदरूनी इलाकों को जिला मुख्यालय और शहरी क्षेत्रों से जोड़ने के लिए नई सड़कों और पुल-पुलियों के प्रस्ताव पर चर्चा संभव है। इसके साथ ही बिजली, पानी और संचार सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े प्रोजेक्ट भी एजेंडे में रहेंगे।

रोजगार और निवेश पर फोकस

रोजगार के मोर्चे पर सरकार स्थानीय युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट, छोटे उद्योगों और सरकारी योजनाओं के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना पर विचार कर सकती है। बस्तर के युवाओं को क्षेत्र में ही काम मिले, इसके लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन पर फोकस रहेगा।

वहीं औद्योगिक निवेश को बढ़ाने के लिए बस्तर में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर नए इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट लाने की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इसमें माइनिंग, फॉरेस्ट प्रोड्यूस और एग्रो-बेस्ड इंडस्ट्री से जुड़े प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन या अलग पॉलिसी फ्रेमवर्क पर भी विचार किया जा सकता है।

कुल मिलाकर, इस रोडमैप के जरिए बस्तर में विकास कार्यों को जमीन पर तेजी से लागू करने और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने की दिशा में फैसले लिए जा सकते हैं।

निवेश और औद्योगिक प्रस्तावों पर फैसला संभव

कैबिनेट बैठक में औद्योगिक विकास और निवेश से जुड़े कई अहम प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। राज्य में निवेश का माहौल मजबूत करने के लिए सरकार नई औद्योगिक नीतियों, सेक्टर-विशेष प्रोत्साहन योजनाओं और प्रक्रियाओं को सरल बनाने जैसे मुद्दों पर निर्णय ले सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और प्रभावी बनाने, जमीन आवंटन प्रक्रिया को आसान करने और उद्योग स्थापित करने में लगने वाले समय को कम करने जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही मैन्युफैक्चरिंग, एग्री-बेस्ड और माइनिंग सेक्टर में नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने पर भी विचार संभव है।

बैठक में विभिन्न विभागों की चल रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। इन रिपोर्ट्स के आधार पर योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा की जाएगी और जहां जरूरत होगी वहां सुधार के निर्देश दिए जा सकते हैं, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन तय समय-सीमा में हो सके।

कैबिनेट के बाद ये रहेगा सीएम का शेड्यूल

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे वे 515 पैक्स (नवीन सोसायटी) का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 3:15 बजे रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.