भोपाल के 829 कॉलोनियों के रहवासियों को झटका, हर घर नल कनेक्शन योजना की 874 करोड़ की फाइल लौटी

Updated on 13-07-2026 12:30 PM

राजधानी की 829 कॉलोनियों में हर घर तक नगर निगम का सीधा निजी नल कनेक्शन पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना फिलहाल ठंडे बस्ते में जाती नजर आ रही है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नगर निगम की ओर से भेजे गए 874 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि योजना के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था नगर निगम को स्वयं करनी होगी। अब निगम निजी एजेंसी के माध्यम से इस योजना को लागू करने की संभावनाएं तलाश रहा है।

विभाग ने लौटाया प्रस्ताव

करीब छह महीने पहले महापौर परिषद (एमआईसी) से मंजूर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। विभाग ने वित्तीय स्वीकृति देने से इनकार करते हुए प्रस्ताव वापस भेज दिया। प्रस्ताव लौटने की जानकारी अधिकारियों द्वारा समय पर साझा नहीं किए जाने पर सांसद आलोक अग्रवाल और महापौर मालती राय ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि यह योजना चुनावी घोषणा पत्र का अहम हिस्सा थी।

क्या है मौजूदा व्यवस्था और नई योजना

फिलहाल नगर निगम कॉलोनियों के प्रवेश द्वार तक पानी पहुंचाता है, जबकि कॉलोनी के भीतर जलापूर्ति और पाइपलाइन का संचालन कॉलोनाइजर या रहवासी समिति करती है। नई व्यवस्था में प्रत्येक मकान को नगर निगम से सीधे निजी नल कनेक्शन दिया जाना था। इससे उपभोक्ताओं को अलग जल कनेक्शन और सीधे बिल मिलते, जबकि रखरखाव की जिम्मेदारी भी निगम की होती।

रहवासियों को करना होगा इंतजार

वित्तीय मंजूरी नहीं मिलने के कारण फिलहाल 829 कॉलोनियों में मौजूदा बल्क जल कनेक्शन व्यवस्था ही जारी रहेगी। निजी नल कनेक्शन की सुविधा मिलने में अब और समय लग सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
भोपाल, इस साल 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन का कैलेंडर 11 साल पुरानी याद ताजा करेगा। 2015 की तरह इस बार भी सावन के चारों सोमवार 3, 10, 17…
 30 July 2026
भोपाल, राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इससे पहले बुधवार को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने प्रदेशभर के कलेक्टरों, संभागायुक्तों और अन्य…
 30 July 2026
भोपाल, मूंग की सौ फीसदी खरीदी और खाद की व्यवस्था में ई टोकन सिस्टम को बंद करने जैसी मांगों को लेकर नर्मदापुरम से भोपाल पैदल पहुंचे किसान राजधानी में डटे रहे।किसानों…
 30 July 2026
भोपाल, तत्काल टिकट के लिए सुबह-सुबह लंबी लाइन, घंटों इंतजार और दलालों की सक्रियता जैसी शिकायतों पर अब पश्चिम मध्य रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। एक…
 30 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में एक साथ मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन सक्रिय है। भोपाल और उज्जैन में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बैतूल में बुधवार रात…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
 30 July 2026
भोपाल। समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था को बदलने की मांग को लेकर भोपाल में दो दिन से डेरा डाले हजारों किसानों ने बुधवार देर…
 30 July 2026
भोपाल। कोलार रोड स्थित अकबरपुर बाघ भ्रमण क्षेत्र में पहाड़ी कटान, अवैध खुदाई और पेड़ों की कटाई के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
Advt.