जल संसाधन, नर्मदा घाटी सहित कई विभागों ने निकाली तबादला सूची, बढ़ सकती है तिथि

Updated on 16-06-2026 11:35 AM

भोपाल। प्रदेश में मंगलवार से तबादलों पर फिर से प्रतिबंध लग जाएगा। सोमवार को अंतिम दिन जल संसाधन, नर्मदा घाटी, लोक निर्माण, खनिज, वाणिज्यिक कर, वित्त सहित अन्य विभागों ने सूचियां जारी कीं। उधर, कुछ विभागों में दिनभर तैयारियां चलती रहीं।

माना जा रहा है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में तबादला अवधि कुछ दिनों के लिए बढ़ाने पर निर्णय हो सकता है। प्रदेश सरकार ने एक से 15 जून तक के लिए तबादला पर प्रतिबंध को शिथिल किया था।इस अवधि में जिले के भीतर तबादला करने का अधिकार प्रभारी मंत्रियों को दिया था। सूत्रों का कहना है कि जिलों में भी अभी तबादले का काम पूरा नहीं हुआ है, वहीं विभागों में भी प्रक्रिया रह गई।

हालांकि, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्रियों को निर्देश दिए थे कि निर्धारित अवधि में तबादले के काम कर लें। संभावना जताई जा रही है कि तबादला अवधि कुछ दिन के लिए बढ़ाई जा सकती है।

पांच आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

उधर, गृह विभाग ने पांच आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया है। इसमें असित यादव डीआइजी ग्वालियर रेंज को डीआइजी विशेष सशस्त्र बल रेंज ग्वालियर, सूरज कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक भिंड सेनानी 17वीं वाहिनी भिंड, अनुराग सुजनिया पुलिस अधीक्षक सागर को सेनानी 10वीं वाहिनी सागर, राजेश रघुवंशी पुलिस अधीक्षक मंडला को सेनानी 35वीं वाहिनी मंडला और मयूर खंडेलवाल पुलिस अधीक्षक दतिया को सेनानी 29वीं वाहिनी दतिया शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
 17 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
 17 June 2026
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
 17 June 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर…
 17 June 2026
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बागली व हाटपिपल्या से तीन बार विधायक रह चुके दीपक जोशी के नाम और छवि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।…
Advt.