शाजापुर पुलिस ने डकैती की तैयारी विफल की

Updated on 13-07-2026 12:53 PM

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शाजापुर जिले की मक्सी थाना पुलिस ने डकैती की एक बड़ी वारदात होने से पहले ही विफल करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से पूर्व में हुई लूट का लगभग 4 लाख 50 हजार मूल्य का सोना-चांदी, डकैती की तैयारी में प्रयुक्त  कार, गैस कटर सहित  लगभग 16 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति  जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना मक्सी पुलिस को सूचना मिली थी कि मक्सी बायपास स्थित एबी रोड ब्रिज के नीचे कुछ बदमाश पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर गठित पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे तथा गिलोल से पत्थर चलाकर पुलिस दल पर हमला किया। आरोपियों को पकड़ने के दौरान एक आरोपी ने स्क्रू-ड्राइवर से आरक्षक श्री चन्द्रशेखर जाट पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बावजूद पुलिस टीम ने साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 20 जून को हुई एक लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा लूटा गया सोना-चांदी सिरोलिया के जंगल में छिपाकर रखने की जानकारी दी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लगभग 4 लाख 50 हजार रूपये मूल्य के आभूषण बरामद किए। साथ ही डकैती की तैयारी में उपयोग किए जाने वाले गैस कटर सहित अन्य उपकरण एवं  कार भी जब्त की।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रदेशभर में संगठित अपराध, लूट, डकैती एवं अन्य गंभीर अपराधों के विरुद्ध इसी प्रकार सतत एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
 17 September 2026
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
 17 September 2026
चंडीगढ़: पंजाब के मानसा जिले की बरेटा मंडी की एक छोटी सी वर्कशॉप में तैयार किए गए फावड़े 12 सितंबर को भारत मंडपम में हुए BRICS समारोह का हिस्सा बने।…
 17 September 2026
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
Advt.