चांदी उछली, सोने में भी तेजी

Updated on 08-04-2026 12:12 PM
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में सीजफायर से आज सोने और चांदी की कीमत में काफी तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 3,700 रुपये से अधिक उछला है जबकि चांदी की कीमत में 13,500 रुपये से अधिक तेजी आई है। एमसीएक्स पर 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,50,289 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,53,550 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह करीब 3,700 रुपये की तेजी के साथ 1,53,977 रुपये तक हाई गया। 10.45 बजे यह 3,642 रुपये यानी 2.42 फीसदी तेजी के साथ 1,53,931 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

इसी तरह 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,31,348 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 2,40,601 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 13,422 रुपये यानी 6% तेजी के साथ 2,44,770 रुपये तक पहुंची। सुबह 10.50 बजे यह 12,871 रुपये की तेजी के साथ 2,44,219 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

दुनिया में कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत करीब तीन हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गई। स्पॉट गोल्ड 2.3 फीसदी तेजी के साथ $4,812.49 प्रति औंस पर है। कारोबार के दौरान इसमें 3 फीसदी से ज्यादा तेजी आई और 19 मार्च के बाद हाई लेवल पर पहुंच गया। जून डिलीवरी के लिए यूएस गोल्ड फ्यूचर भी 3.4 फीसदी की तेजी के साथ $4,841.60 पर पहुंच गया। स्पॉट सिल्वर भी 4.9 फीसदी तेजी के साथ $76.48 प्रति औंस पर पहुंच गई

सर्राफा कीमतें

इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने की डेडलाइन से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपना लिया। इससे कीमती धातुओं की लिवाली पर असर पड़ा। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, अब सोना घटकर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी की कीमतें टूटकर 2.40 लाख रुपये प्रति किलो हो गई हैं।

इसके अलावा, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, मंगलवार को बाजार बंद होने तक 24-कैरेट सोने की कीमत फिसलकर 1,47,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। इसमें 3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.