भोपाल की सड़काें पर 6 घंटे 'त्राही-त्राही': किसान आंदोलन में बैरिकेड्स टूटे, 150 कॉलोनियां ब्लॉक; पुलिस सिस्टम हुआ फेल

Updated on 29-07-2026 12:26 PM
भोपाल । मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मंगलवार को करीब दो हजार किसान मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले। पुलिस ने उन्हें आरआरएल तिराहा के पास रोक दिया, लेकिन इस एक फैसले ने पूरे शहर की यातायात व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया। लिहाजा, चहुंओर ट्रैफिक जाम रहा।दोपहर 3 बजे शुरू हुई परेशानी रात 10 बजे तक जारी रही। 6 घंटे तक लोग अपने वाहनों के साथ होशंगाबाद रोड सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों पर फंसे रहे।
आंदोलन का सबसे ज्यादा खामियाजा होशंगाबाद रोड किनारे बसी करीब 150 कालोनियों के रहवासियों को भुगतना पड़ा। दफ्तरों से घर लौट रहे लोग घंटों सड़क पर फंसे रहे, वहीं कुछ को मजबूरन वाहन गलियों में छोड़कर पैदल घर जाना पड़ा।
सबसे संवेदनशील स्थिति नर्मदापुरम रोड स्थित अस्पतालों के आसपास बनी, जहां मरीजों के स्वजन दवाइयां और जरूरी सामान लेकर पहुंचने के लिए जूझते रहे, लेकिन जाम ने उनकी हर कोशिश को नाकाम कर दिया।

किसानों ने हटाए बैरिकेड्स

प्रशासन को किसानों के इस आंदोलन की जानकारी पहले से थी। इसके बावजूद ग्यारह मील, मिसरोद और बाग सेवनिया में लगाए गए बैरिकेड्स किसानों के आगे टिक नहीं सके। किसानों ने एक के बाद एक बैरिकेड्स हटाते हुए आरआरएल तिराहा तक अपना रास्ता बना लिया।
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी, हालांकि बल प्रयोग नहीं हुआ। सवाल यह उठता है कि जब पुलिस को आंदोलन की पूर्व जानकारी थी, तो समय रहते रूट डायवर्ट करने की व्यवस्था पहले से क्यों नहीं की गई।

डायवर्जन ने बढ़ाई मुसीबत

स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में यातायात डायवर्ट किया, लेकिन यह कदम राहत के बजाय आफत बन गया। आरआरएल तिराहे से होशंगाबाद जाने वाले वाहनों को एम्स होते हुए बाग सेवनिया, मिसरोद और कटारा हिल्स की ओर मोड़ा गया, जिससे कटारा हिल्स रोड पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
मंडीदीप जाने वाले यात्री कटारा हिल्स और बंगरसिया के रास्ते डायवर्ट किए गए वाहनों में जगह-जगह फंसे नजर आए। उधर, एमपी नगर पुलिस स्टेशन से जीजी फ्लाईओवर होते हुए होशंगाबाद रोड जाने वाला मार्ग बंद करने से एमपी नगर क्षेत्र भी जाम की चपेट में आ गया।

पुलिस पर भड़का गुस्सा

लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर खासा आक्रोश देखा गया। शहरवासियों का कहना है कि कमिश्नरी सिर्फ नाम की बनी है, जमीनी स्तर पर कोई ठोस इंतजाम नजर नहीं आता। कमिश्नरी में अलग से गुप्तचर शाखा होने के बावजूद पुलिस को समय रहते हालात भांपने में नाकामी मिली, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) बसंत कौल ने बताया कि आरआरएल तिराहे से यातायात एम्स के रास्ते डायवर्ट किया गया, जबकि बाग सेवनिया से शहर आने वाले वाहनों की आवाजाही सामान्य रखी गई। उन्होंने स्वीकार किया कि मंडीदीप की ओर जाने वाले यात्रियों को असुविधा हुई। स्थिति नियंत्रित करने के लिए देर शाम तक भारी पुलिस बल तैनात रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
भोपाल, इस साल 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन का कैलेंडर 11 साल पुरानी याद ताजा करेगा। 2015 की तरह इस बार भी सावन के चारों सोमवार 3, 10, 17…
 30 July 2026
भोपाल, राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इससे पहले बुधवार को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने प्रदेशभर के कलेक्टरों, संभागायुक्तों और अन्य…
 30 July 2026
भोपाल, मूंग की सौ फीसदी खरीदी और खाद की व्यवस्था में ई टोकन सिस्टम को बंद करने जैसी मांगों को लेकर नर्मदापुरम से भोपाल पैदल पहुंचे किसान राजधानी में डटे रहे।किसानों…
 30 July 2026
भोपाल, तत्काल टिकट के लिए सुबह-सुबह लंबी लाइन, घंटों इंतजार और दलालों की सक्रियता जैसी शिकायतों पर अब पश्चिम मध्य रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। एक…
 30 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में एक साथ मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन सक्रिय है। भोपाल और उज्जैन में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बैतूल में बुधवार रात…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
 30 July 2026
भोपाल। समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था को बदलने की मांग को लेकर भोपाल में दो दिन से डेरा डाले हजारों किसानों ने बुधवार देर…
 30 July 2026
भोपाल। कोलार रोड स्थित अकबरपुर बाघ भ्रमण क्षेत्र में पहाड़ी कटान, अवैध खुदाई और पेड़ों की कटाई के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
Advt.